दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

बाबा साहेब अंबेडकर सांस्कृतिक भवन सेक्टर छह भिलाई में वर्षावास कार्यक्रम का आयोजन आषाढ़ पूर्णिमा से लगातार जारी

भिलाई। डॉक्टर बाबा साहेब अंबेडकर सांस्कृतिक भवन सेक्टर छह में आषाढ़ पूर्णिमा के दिन से वर्षावास प्रारम्भ किया गया है।

जिसमे धम्म गुरु भन्ते महेंद्र (राजनांदगांव) द्वारा वर्षावास किया जा रहा है। भारतीय बौद्ध महासभा के अध्यक्ष नरेंद्र खोब्रागड़े ने बताया कि वर्षावास का कार्यक्रम आषाढ़ पूर्णिमा से लेकर लगातार तीन महीने की अवधि अश्विन पूर्णिमा तक चलेगा।

वर्षावास का काल बौद्ध धर्म मे बहुत ही महत्त्वपूर्ण होता है। इसी तिथि में भगवान गौतम बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी और इसी तिथि में भगवान गौतम बुद्ध ने सारनाथ में धम्म दीक्षा दिया था और पहली बार धम्म चक प्रवर्तन किया था।

इस कार्यक्रम में प्रकाश मेश्राम, हरि भौवते, इंदु कुमार रामटेके, कृष्णा बंसोडकर, भाऊराव उके, उमराव मेश्राम, संतोष भीमटे, जीवन पाटिल, डीआर सहारे आदि मौजूद थे। यहां देखे वीडियो👇

https://youtu.be/W6vgy_5cJtY

Related Articles

Back to top button