दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

अखिल भारतीय असंगठित कामगार मजदूर कांग्रेस दुर्ग ग्रामीण ने कोविड संकट में सहयोग राशि दिए जाने हेतु कलेक्टर को सौपा ज्ञापन

दुर्ग। अखिल भारतीय असंगठित कामगार मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद सिंह के राष्ट्रीय आह्वान पर पूरे भारत एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष आलोक पांडे के दिशा निर्देश पर 18 जून से 24 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेटर, वीडियो, मजदूरों की तकलीफों से रुबरु करते हुए असंगठित कामगारों को कॉविड संकट में सहयोग राशि दिए जाने हेतु दुर्ग एडीएम को दुर्ग ग्रामीण जिला अध्यक्ष बजरंगी लाल सिंह व प्रदेश सचिव नितिश कश्यप एवं साथियों द्वारा प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें असंगठित कामगार मजदूर कांग्रेस के पदाधिकारियों ने असंगठित श्रमिक जो महामारी लॉकडाउन और विभिन्न प्रतिबंधों से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। जिससे इनकी आजीविका में भारी व्यवधान एवं आय का नुकसान हुआ है।

अखिल भारतीय असंगठित श्रमिक कांग्रेस मांग करती है, की श्रमिकों के लिए कोविड-19 सहयोग के तहत केंद्र सरकार इन श्रमिक मजदूरों को कोविड-19 संकट सहायता राशि प्रदान करें, ताकि इन मजदूरों के भी घर दो वक्त की रोटी बना के खा सके, असंगठित कामगार मजदूर कांग्रेस द्वारा पिछले हफ्ते भी भारत के राष्ट्रपति को पत्र लिखा गया था, जिसका अब तक कोई जवाब नहीं मिला है, और जब तक श्रमिक मजदूर साथियों को केंद्र सरकार उनका हक नहीं देगी तब तक अखिल भारतीय असंगठित कामगार मजदूर कांग्रेस द्वारा लगातार उनकी मांगों को लेकर यह आंदोलन जारी रहेगा, मजदूर कांग्रेस प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी से कहना चाहती है कि जल्द से जल्द इस पर ध्यान देते हुए मजदूरों की मदद करें। जिला उपाध्यक्ष चंद्रमोहन गभने, नितेश लाऊत्रे ,कमल प्रसाद, दीपक, मोहन रामटेके अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button