देश-दुनियाफीचर्ड

विदेशी मेम को भाया बिहारी दूल्हा, अमेरिका से आकर छपरा के चंदउपुर गांव में रचाई शादी

अमेरिका की दुल्हन और बिहार का दूल्हा, शादी हुई बिहार के छपरा जिले के एक गांव में। शादी में विदेश से दुल्हन के परिजन भी शरीक हुए और भोजपुरी गाने पर जमकर ठुमका लगाया…

 

छपरा (ए)। अमेरिकन युवती को बिहारी युवक से प्यार हो गया। अमेरिका में लंबे समय से एक साथ समय बिताने के बाद अमेरिकन दुल्हन और बिहारी दूल्हे ने गांव में विधिवत शादी रचाई। दूल्हे के माता पिता और पूरा गांव अपनी विदेशी बहू को देखकर फूले नहीं समा रहा था। शादी के बाद बहू ने बिहार के इस गांव की सारी रस्में निभाईं। इतना ही नहीं, बहू के परिवार वाले और दोस्त भी इस शादी में शरीक होने के लिए गांव पहुंचे और भोजपुरी गाने पर ताल से ताल मिलाया और जमकर डांस किया।

इस शादी ने दो देशों की संस्कृति को एक सूत्र में पिरो दिया। बहू के स्वागत में बिहार के सारण जिले का चंदउपुर गांव में जश्न जैसा माहोल दिखा। गांव के पश्चिम स्थित देवी स्थान पर पारंपरिक पूजन में मशगूल महिलाएं, भारत तथा अमेरिका में रहने वाले दो धर्म, दो संस्कृतियों से बंधे लोगों ने इस प्रेमी युगल को अपना आशीर्वाद दिया। शादी मांझी के चेफुल के चन्दउपुर गांव के मंदिर में संपन्न हुई।

आज जहां एक तरफ लोग अत्याधुनिक जीवन शैली अपना कर पश्चिमी सभ्यता की ओर ढल रहे हैं वहीं माझी के चंदउपुर गांव निवासी फौजी नागेंद्र सिंह का पुत्र आनंद अपनी अमेरिकन मंगेतर साफ़िरे सेंगर के साथ सनातन संस्कृति और भारतीय संस्कृति के साथ परिणय सूत्र में आज बंध गए हैं, जिसके लिए लड़की के साथ अमेरिका से उसके नौ परिजन और मित्र सारण जिले के मांझी के चंदउपुर गांव पहुंचे, जहां पारंपरिक रीति रिवाज के साथ साफ़िरे सेंगर देसी दुल्हन बन गयीं।

बताते चलें कि बिहार के सारण जिले के रहने वाले आनंद होटल मैनेजमेंट के बाद पिछले 10 वर्षों से यूएसए में नौकरी करते हैं और बाद में वहां उन्होंने अपना रेस्टोरेंट खोलकर अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाया है। इस दौरान अपने सहकर्मी साफ़िरे सेंगर के साथ पिछले 6 वर्षों से आनंद लिव इन रिलेशनशिप में रहे और इन दोनों ने फिर तय किया कि शादी भारतीय रीति रिवाज के साथ गांव जाकर करेंगे।

दोनों ने शादी करने का विचार किया और फिर प्रेमी युगल अमेरिका से बिहार के मांझी आकर पारंपरिक रीति रिवाज के साथ हल्दी कलश की रस्म अदायगी की और फिर सोमवार को मंदिर में इन दोनों का विवाह संपन्न हुआ। इस विवाह में पूरे गांव के लोगों के साथ परिवार और आसपास के इलाकों के लोग भी शामिल हुए। दुल्हन बनी साफ़िरे सेंगर ने जमकर इस मौके पर मस्ती की, साथ ही उसके अमेरिकन मित्रों ने भी जमकर मस्ती की। इस विवाह से पूरा गांव खुश है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button