छत्तीसगढ़फीचर्ड

बेमेतरा और महासमुंद में दर्दनाक सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत, क्रेन से निकाले गए शव

रायपुर। महासमुंद और बेमेतरा में गुरुवार को दो सड़क हादसों में नौ लोगों की मौत हो गई और लगभग इतने ही लोग घायल हो गए। महासमुंद में राष्ट्रीय राजमार्ग- 353 पर भीषण सड़क हादसे में कार सवार एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। कार और ट्रक की टक्कर में राजस्व विभाग में पदस्थ आरआई ताहर सिंह ठाकुर सहित उनके पूरे परिवार की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा दोपहर 3:48 बजे ओंकारबंद के पास हुआ। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। शवों को निकालने के लिए स्थानीय प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

इस हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल है। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से मृतकों और घायलों को बाहर निकाला। सभी शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा भेजा गया है। घायल ट्रक चालक को इलाज के लिए महासमुंद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

कार महासमुंद से बागबाहरा जा रही थी, जबकि ट्रक विपरीत दिशा से आ रहा था। कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके चालक और एक अन्य व्यक्ति ने नजदीकी अस्पताल में दम तोड़ दिया।

वहीं बेमेतरा में सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर एक एसयूवी के सड़क से फिसलकर सूखी नहर में गिर जाने से एक महिला और उसकी बेटी समेत तीन लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक दुर्घटना उस समय हुई जब पीड़ित राजधानी रायपुर से होली मनाने के लिए कबीरधाम जिले में अपने पैतृक गांव मरका जा रहे थे। इस दुर्घटना में खुशबू वैष्णव और उनकी बेटी साक्षी वैष्णव और कमल चक्रधारी की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि दो महिलाओं और पांच बच्चों समेत आठ घायलों को इलाज के लिए रायपुर भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button