छत्तीसगढ़फीचर्ड

IG अजय यादव ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, उनके परिजनों से भेंट कर उनके स्वास्थ्य और उनकी समस्याओं की जानकारी ली

बिलासपुर। आज दिनांक 21.10.2023 को 2री वाहिनी, छसबल, सकरी- बिलासपुर में “पुलिस स्मृति दिवस” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बिलासपुर संभाग
के विभिन्न इकाईयों जिला पुलिस बल, बिलासपुर, मुंगेली, गौरेला – पेण्ड्रा – मरवाही, 2री वाहिनी, छसबल, सकरी-
बिलासपुर, नगर सेना, बिलासपुर एवं जिला जेल, बिलासपुर पुलिस बैण्ड के प्लाटूनों द्वारा शहीदों को सलामी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजय कुमार यादव, (भा.पु. से), पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज, बिलासपुर द्वारा दिनांक 01.09.2022 से 31.08.2023 तक देश में शहीद हुए जवानों की नामावली सूची का वाचन किया गया।

शहीद परिजनों से मिलकर उनसे भेंटवार्ता कर उनके
स्वास्थ्य, उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई एवं उपस्थित संबंधित अधिकारियों को शहीद के परिजनों द्वारा अवगत कराये गये समस्याओं को त्वरित निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके उपरांत सभी शहीद परिजनों को साल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किये गये।

इस अवसर पर संभाग के संतोष कुमार सिंह, ( भा. पु. से ) पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर, तिलक राम कोशिमा ( भा. पु.से.) सेनानी, 2री वाहिनी, छसबल, सकरी- बिलासपुर, चन्द्रमोहन सिंह, ( भा. पु.से.) पुलिस अधीक्षक, जिला-मुंगेली, सुरेश ठाकुर, संभागीय सेनानी, नगरसेना, सी.
डी. टण्डन, पुलिस अधीक्षक, रेडियो, बिलासपुर, ज्योति सिंह, उप सेनानी, 2री वाहिनी, राजेन्द्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपाकंर नाथ, जिला सेनानी नगरसेना तथा डी.
एस. राजपाल,

सेवानिवृत्त पुलिस महानिरीक्षक, पी. एस. ठाकुर, सेवानिवृत्त पुलिस उप महानिरीक्षक, एच. आर. मनहर, सेवानिवृत्त पुलिस उप महानिरीक्षक, टी. एक्का, सेवानिवृत्त पुलिस उप महानिरीक्षक एवं जीवेश तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक, एच. एल. ध्रुव, सहायक सेनानी, बृषनाथ साय, सहायक सेनानी, पंकज अवस्थी, उप पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारी / कर्मचारी / शहीद परिजन की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button