छत्तीसगढ़फीचर्ड

IG अमरेश मिश्रा ने रेंज की महिला अधिकारियों की ली बैठक, प्रबंधन क्षमता विकसित कर अपराध एवं शिकायतों के त्वरित निराकरण करने के दिए निर्देश

रायपुर। आज दिनाँक 12.11.2024 को अमरेश मिश्रा, पुलिस महानिरीक्षक, रायपुर रेंज द्वारा रेंज के जिलों के महिला थाना/सेल एवं अजाक थाना के पर्यवेक्षण अधिकारियों एवं प्रभारी अधिकारियों की बैठक पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में ली गई। बैठक में जिला रायपुर, महासमुंद, बलौदाबाजार, धमतरी एवं गरियाबंद के राजपत्रित अधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित हुये। बैठक में अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग से संबंधित एवं महिला संबंधी लंबित अपराध एवं शिकायतों की विस्तृत समीक्षा की गई।

पुलिस महानिरीक्षक द्वारा पर्यवेक्षण अधिकारियों एवं प्रभारी अधिकारियों को कुशल पर्यवेक्षण कर एवं प्रबंधन क्षमता विकसित कर अपराध एवं शिकायतों के त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिये गये।

इसके अतिरिक्त शिकायतकर्ता के साथ संवेदनशील व्यवहार करने, परिवार परामर्श केन्द्र में शिकायतों के सार्थक एवं शीघ्र निराकरण हेतु तकनीकी संसाधनों जैसे वीडियो कांफ्रेसिंग आदि का उपयोग कर अन्य राज्यों या दूरस्थ स्थानों में निवासरत पक्षों को शामिल कर परामर्श कराये जाने निर्देशित किया गया।

शिकायत जॉच एवं परामर्श की गुणवत्ता बढ़ाने संबंधी एवं विधिसम्मत कार्यवाही करने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये। महिला सेल के अधिकारियों को महिला एवं बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने, अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु कार्ययोजना तैयार करने एवं शैक्षणिक संस्थानों में जनजागरूकता अभियान चलाये जाने के निर्देश दिये गये।

जाँचकर्ता अधिकारी को शिकायतकर्ता की समस्या के समाधान का दृष्टिकोण रखते हुये आवश्यक कार्यवाही करने तथा पीड़ित महिलाओं एवं अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के व्यक्तियों को यथाशीघ्र राहत राशि प्राप्त हो इस हेतु सार्थक पहल करने हेतु भी निर्देश दिये गये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button