छत्तीसगढ़फीचर्ड

IG डॉ.संजीव शुक्ला ने जिला जीपीएम का किया वार्षिक निरीक्षण, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की उपस्थिति में किया खोडरी चौकी का लोकार्पण

पेंड्रा। बिलासपुर रेंज आईजीपी डॉक्टर संजीव शुक्ला द्वारा दो दिवसीय प्रवास कर जिला पुलिस जीपीएम की सभी ईकाईयों का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान आईजीपी डॉ संजीव शुक्ला के साथ उनके स्टेनो और रीडर समेत रेंज कार्यालय की एक टीम भी जीपीएम पुलिस के वार्षिक निरीक्षण पर आई जिसने बारीकी से जिला जीपीएम की समस्त इकाइयों का विस्तृत निरीक्षण किया। प्रथम दिवस रेंज आईजीपी डॉक्टर संजीव शुक्ला ने सर्वप्रथम थाना पेंड्रा का निरीक्षण किया, इसके बाद एसडीओपी कार्यालय गौरेला का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के द्वितीय दिवस में प्रातः रक्षित केंद्र पेंड्रा में आईजीपी डॉक्टर संजीव शुक्ला ने परेड लाइन पर जिले के समस्त अधिकारियों का निरीक्षण किया जिस दौरान उनकी वेशभूषा परेड ड्रिल और कमांड पर समीक्षा की गई थी जिला पुलिस बल को प्राप्त वाहनों समेत रक्षित केंद्र जीपीएम की समस्त शाखाओं का विस्तृत निरीक्षण किया।

इसके बाद जिले के समस्त पुलिस कर्मचारियों की समस्या एवं सुझावों पर कर्मचारियों से चर्चा करने आईजीपी बिलासपुर रेंज डॉ संजीव शुक्ला ने दरबार का आयोजन किया जहां कुछ कर्मचारियों ने स्थानांतरण और अन्य विभागीय विषयों पर अपनी गुजारिश पेश की जिनके उचित निराकरण पर मौके पर ही कार्यवाही संस्थित की गई।

आईजीपी डॉ संजीव शुक्ला ने कर्मचारियों से कहा पेशेवर अपराधियों और हिस्ट्रीशीटरों पर समय रहते करें प्रभावी कार्यवाही वरना भविष्य में होंगे परेशान। पुलिस के प्रति आमजन के बीच परसेप्शन अच्छा रखना है तो त्वरित कार्यवाही, अच्छा व्यवहार और बेसिक पुलिसिंग ही है एकमात्र जरिया।

तत्पश्चात एसपीजीपीएम भावना गुप्ता और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल के साथ वृक्षारोपण किया गया। निरीक्षण पर आए आईजीपी बिलासपुर रेंज डॉ संजीव शुक्ला द्वारा खोडरी और जोगीसार के ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में खोडरी चौकी का लोकार्पण किया जिस दौरान जीपीएम एसपी आईपीएस भावना गुप्ता, एडिशनल एसपी ओम चंदेल, डीएसपी श्याम सिदार भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button