छत्तीसगढ़फीचर्ड

पीकप वाहन में पटाखा का परिवहन करते आरोपी पकड़ाया, 9 कार्टून में 3.32 लाख रुपए का पटाखा जप्त

उक्त संबंध में आरोपी को फटाखा रखने के संबंध में दस्तावेज प्रस्तुत करने कहते हुए पर्याप्त पर्याप्त समय दिया गया किंतु आरोपी द्वारा किसी प्रकार का अनुज्ञपि्त प्रस्तुत नहीं किया गया…

बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के द्वारा अवैध शराब, जुआ,सट्टा, विस्फोटक पदार्थ धरपकड करने हेतु निर्देशित किया गया है, इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अर्चना झा के निर्देशन एवं अनुविभागीय पुलिस अधीक्षक मुख्यालय उदयन बेहर के मार्गदर्शन मे दिनाक 17.10.2023 को मुखबिर से सूचना मिला की एक व्यक्ति पीकप क्रमांक सीजी 22 आर 7864 में कुरकुरे मिकचर के बीच में अवैध रूप से फटाका भरकर बलौदा बाजार की ओर से ग्राम भटचौरा के रास्ते मल्हार जा रहा है।

सूचना पर थाना प्रभारी विवेक कुमार पांडे के मार्ग दर्शन पर पचपेड़ी पुलिस टीम के द्वारा ग्राम पचपेड़ी मानिकचौरी मोड के पास मेन रोड पर पीकप को घेराबंदी कर रोक कर तलाशी करने पर आरोपी रवि नागवानी के कब्जे से 09 कार्टून के अंदर विभिन्न प्रकार के पटाखे कीमती 332093 रुपये के साथ परिवहन करते हुआ मिला।

उक्त संबंध में आरोपी को फटाखा रखने के संबंध में दस्तावेज प्रस्तुत करने कहते हुए पर्याप्त पर्याप्त समय दिया गया किंतु आरोपी द्वारा किसी प्रकार का अनुज्ञपि्त प्रस्तुत नहीं किया गया उक्त फटाका को मुताबिक जपती पत्रक जप्त कर कब्जा पुलिस लेकर आरोपी के विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम के धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही की गई।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी विवेक कुमार पाण्डेय, स.उ.नि. शिव कुमार साहू, आरक्षक किशन राय प्रीतम मरावी का विशेष योगदान रहा।

09 कार्टून विभिन्न प्रकार के पटाखे कीमती 332093 रुपये जप्त
नाम आरोपी- रवि नागवानी पिता स्वर्गीय परस राम उम्र 36 साल निवासी खोरसीनाला थाना बलौदाबाजार जिला बलौदाबाजार।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button