छत्तीसगढ़फीचर्ड

IG बद्री नारायण मीणा का बिलासपुर रेंज से स्थानांतरण होने पर कार्यालयीन स्टॉफ ने दी भावभीनी विदाई

बिलासपुर। शासन द्वारा विगत दिनों भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों का स्थानांतरण आदेश जारी किया गया जिसमें रेंज पुलिस महानिरीक्षक बद्री नारायण मीणा को बिलासपुर रेंज से दुर्ग रेंज स्थानांतरित किया गया है। नवीन पदस्थापना में रवाना होने के पूर्व रेंज पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय के अधिकारी/स्टॉफ द्वारा विदाई समारोह का कार्यक्रम रखा गया।

जिसमें श्री मीणा शामिल हुए। इस दौरान श्री मीणा द्वारा अधिकारीगण/स्टॉफ को धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा कार्यालयीन स्टॉफ को उन्हें सौंपे गये दायित्वों एवं कर्तव्यों का निर्वहन एक टीम के रूप करने के लिए सराहना की गई, साथ ही अपने परिवार को समय देने व बच्चों को अच्छे संस्कार व शिक्षा प्रदाय किये जाने प्रेरित किया गया।

उपरोक्त विदाई समारोह कार्यक्रम में श्रीमती माया असवाल जो कि पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय बिलासपुर में चिटफण्ड प्रकोष्ठ मं उप पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं, का स्थानांतरण कार्यालय मानव अधिकार आयोग रायपुर में होने के फलस्वरूप उन्हें भी भावभीनी विदाई दी गई।

उपरोक्त विदाई समारोह में दीपमाला कश्यप, जोनल पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर, जेरोल लकड़ा, उप पुलिस अधीक्षक, सुशीला टेकाम, उप पुलिस अधीक्षक कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर सहित कार्यालयीन स्टॉफ उपस्थित रहे।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button