छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

IG बद्री नारायण मीणा ने दुर्ग रेंज सायबर थाना का निरीक्षण कर थाना परिसर में किया वृक्षारोपण

जिला दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, राजनांदगांव, कवर्धा, मानपुर मोहला अंबागढ़ चौकी, खैरागढ़ छुईखदान गंडई, साइबर थाना दुर्ग रेंज के क्षेत्राधिकार में रहेंगे सम्मिलित…

भिलाई। दिनांक 10/08/2023 को पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर 6 भिलाई में मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा रेंज स्तरीय साइबर थाने का वर्चुअली उद्घाटन किया गया। जिसमे पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग बद्री नारायण मीणा एवम पुलिस अधीक्षक दुर्ग शलभ कुमार सिन्हा के द्वारा नव उद्घाटित साइबर थाने का निरीक्षण किया गया।

दुर्ग रेंज के साइबर थाने में जिला जिसमें दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, राजनांदगांव, कवर्धा, मानपुर मोहला अंबागढ़ चौकी, खैरागढ़ छुईखदान गंडई के साइबर संबंधी विवेचना की जाएगी। दुर्ग रेंज सायबर पुलिस थानों में प्रकरणों में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना करना, पुलिस मुख्यालय के द्वारा जारी आदेश दिशा निर्देशों को रेंज स्तर पर लागू करवाना, साइबर अपराध में जप्त डिजिटल साक्ष को फॉरेंसिक लैब में भेजना, रेंज के विभिन्न पुलिस थानों में पंजीबद्ध साइबर अपराधों में आवश्यकता अनुसार अपेक्षित तकनीकी एवं विवेचनात्मक सहयोग प्रदान करना, साइबर अपराधों की विवेचना में जिला पुलिस एवं बैंक, दूरसंचार कंपनी, सोशल मीडिया आदि के मध्य सामंजस्य स्थापित करना, पुलिस मुख्यालय द्वारा साइबर अपराध पर प्रभावित कार्यवाही रोकथाम जागरूकता के संबंध में सौपे गए अन्य कार्य किए जाएंगे।

साइबर थाना शुभारंभ के अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय कुमार ध्रुव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनंत कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर निखिल रखेजा, नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग वैभव बैंकर, पुलिस अनुविभागी अधिकारी धमधा प्रभात कुमार, उप पुलिस अधीक्षक अपराध, राजीव शर्मा, थाना प्रभारी पदमनाभपुर आईपीएस उमेश गुप्ता, रक्षित निरीक्षक दुर्ग रमेश कुमार चंद्रा, साइबर सेल एवम एसीसीयू प्रभारी संतोष मिश्रा, थाना प्रभारी भिलाई नगर राजेश साहू, थाना प्रभारी भट्टी विपिन रंगारी सहित साइबर सेल के अधिकारी एवं अन्य जवान उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button