दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

IG बीएन मीणा और SP शलभ सिन्हा ने सूबेदार तृप्ति सिंह को स्टार लगाकर किया पदोन्नत

दुर्ग। पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़, नवा रायपुर अटल नगर, के आदेश क्रमांक / राय ए-15( नामांकन) / एम-1924 / 2023 रायपुर दिनांक 27.06.2023 के माध्यम से सुबेदार से निरीक्षक के पद पर पदोन्नति हेतु योग्यता सूची वर्ष 2023 प्रकाशित की गई है। योग्यता सूची में सम्मिलित सूबेदारों को रक्षित निरीक्षक के पद पर पदोन्नत कर राज्य पुलिस स्थापना बोर्ड के अनुमोदन उपरांत आदेश जारी किया गया था।

जिसके परिपालन में दिनांक 07/08/2023 को पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर 6 भिलाई में पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग बद्री नारायण मीणा एवम पुलिस अधीक्षक दुर्ग शलभ कुमार सिन्हा के द्वारा सूबेदार तृप्ति सिंह को स्टार लगाकर पदोन्नत किया गया।

सूबेदार तृप्ति सिंह वर्ष 2013 बैच की पुलिस अधिकारी है, जिनकी पहली पदस्थापना वर्ष 2015 में जिला बिलासपुर में हुई तत्पश्चात जिला दुर्ग में 2017 से सूबेदार के पद पर पदस्थ होकर कार्यरत है। तृप्ति सिंह के पारिवारिक पृष्ठभूमि पुलिस विभाग से रही है, पिता मुरली सिंह भारद्वाज राजनांदगांव में सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदस्थ है, मां सुनीता सिंह गृहणी है, भाई अंबर सिंह भारद्वाज पुलिस विभाग में निरीक्षक के पद पर पदस्थ है, पति धनंजय सिंह राजपूत निरीक्षक के पद पर नया रायपुर में एसीबी/ईओडब्ल्यू में पदस्थ है।

स्टार सेरेमनी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय कुमार ध्रुव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनंत कुमार नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर निखिल राखेचा, डीएसपी लाइन निलेश द्विवेदी, रक्षित निरीक्षक दुर्ग रमेश कुमार चंद्रा सहित अन्य अधिकारियों ने तृप्ति सिंह उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देकर बधाइयां दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button