खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

पीएम मोदी आज देश की पहली अंडरवाटर मेट्रो देश को करेंगे समर्पित, हुगली नदी के नीचे कराया गया है अंडरवाटर मेट्रो का निर्माण

कोलकाता में पहली बार अंडर वाटर मेट्रो का संचालन किया जाएगा। देश की पहली अंडरवाटर मेट्रो ट्रेन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। पश्चिम बंगाल दौरे पर पीएम मोदी बुधवार को देश की पहली अंडरवाटर मेट्रो देश को समर्पित करेंगे…

कोलकाता (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कोलकाता में देश की पहली अंडरवाटर मेट्रो का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंचने के बाद एक समारोह में इस अत्याधुनिक मेट्रो रेल सेवा देशवासियों को समर्पित करेंगे। कोलकाता की अंडरवाटर मेट्रो का निर्माण हुगली नदी के नीचे कराया गया है।

कुछ दिनों पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कोलकाता मेट्रो रेल सेवाओं की समीक्षा की थी। यात्रियों के लिए पूरी तरह बनकर तैयार हो चुकी अंडरवाटर मेट्रो रेल को प्रधानमंत्री बुधवार को देश को समर्पित कर देंगे।

अंडरवाटर मेट्रो के अलावा, प्रधानमंत्री कवि सुभाष-हेमंत मुखोपाध्याय मेट्रो खंड और तारातला-माजेरहाट मेट्रो खंड का भी उद्घाटन करेंगे। इसी के साथ पीएम मोदी देश भर में कई प्रमुख मेट्रो और रैपिड ट्रांजिट परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे। इसके अलावा, प्रधानमंत्री पिंपरी चिंचवड़ मेट्रो-निगड़ी के बीच पुणे मेट्रो रेल परियोजना चरण 1 के विस्तार की आधारशिला भी रखेंगे।

गौरतलब है कि फरवरी, 2020 में तत्कालीन रेल मंत्री पीयूष गोयल ने साल्ट लेक सेक्टर वी और साल्ट लेक स्टेडियम को जोड़ने वाले कोलकाता मेट्रो के पूर्व-पश्चिम मेट्रो कॉरिडोर के पहले चरण का उद्घाटन किया था।

16.5 किलोमीटर लंबी मेट्रो लाइन हुगली के पश्चिमी तट पर स्थित हावड़ा को पूर्वी तट पर साल्ट लेक शहर से जोड़ती है। 10.8 किलोमीटर हिस्सा भूमिगत है। यह भारत की पहली ऐसी परिवहन परियोजना है, जिसमें मेट्रो रेल नदी के के नीचे बनी सुरंग से गुजरेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button