BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

10 करोड़ रुपए का अवैध गांजा बरामद, दो अन्तर्राज्जीय तस्कर छिपाकर उड़ीसा से उत्तर प्रदेश ले जा रहे कुल 1941.110 किलोग्राम गांजा

पुलिस एवं जिले में गठित ए.एन.टी.एफ. को एंड टू एंड कार्यवाही के दौरान मिली बड़ी सफलता…अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरूद्ध पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही…एंड टू एंड कार्यवाही में अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध थाना बसंतपुर पुलिस द्वारा करीब 10 करोड़ का मादक पदार्थ गांजा एवं घटना में संलिप्त टाटा ट्रक वाहन कीमती करीब 50 लाख, कुल मशरूका करीब साढ़े दस करोड़ को किया गया बरामद…टाटा ट्रक वाहन के भीतर छिपाकर उड़ीसा से उत्तर प्रदेश ले जा रहे कुल 1941.110 किलोग्राम अवैध नशीला पदार्थ गांजा किया गया बरामद, घटना में संलिप्त टाटा ट्रक वाहन (16 चक्का वाहन कीमती करीब 50 लाख) भी किया गया जप्त…

 

 

बलरामपुर। पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशन में उत्तर प्रदेश व छत्तीसगढ़ के सरहदी एरिया में बलरामपुर पुलिस के द्वारा लगातार पेट्रोलिग एवं एम.सी.पी. की कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को मादक पदार्थों के अवैध परिवहन पर रोक लगाने तथा परिवहन में सम्मिलित आरोपियों के विरूध कठोर कार्यवाही करने हेतु सख्त निर्देशित किया गया है।

विदित हो कि, पूर्व में दिनांक 29/12/2025 को थाना बसंतपुर पुलिस द्वारा टाटा ट्रक वाहन में नारियल भूसी के भीतर छिपाकर उड़ीसा से राजस्थान ले जा रहे कुल 1198.460 किलोग्राम अवैध नशीला पदार्थ गांजा बरामद किया गया था तथा घटना में संलिप्त मौके से गिरफ्तार 03 आरोपियों सहित एक टाटा ट्रक वाहन भी जप्त कर थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 228/2025, धारा 20 (बी) (ii) (सी) एनडीपीएस एक्ट दर्ज कर विवेचना में लिया गया था। प्रकरण की विवेचना व एंड टू एंड कार्यवाही दौरान मामले के मुख्य आरोपियों की पता-तलाश के दौरान कुछ संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी पुलिस को लगातार प्राप्त हो रही थी।

इसी तारतम्य में दिनांक 11/06/2026 को दरम्यानी रात निरीक्षक जितेन्द्र सोनी, थाना प्रभारी बसंतपुर को टेक्निकल साक्ष्यों के आधार पर जानकारी मिली कि दिनांक 11-12/06/2026 को रात्रि में आरोपी लोकेश शर्मा कहीं आस-पास ही है और कुछ संदिग्ध गतिविधि करने के फिराक में है।

इसी दौरान रात्रि करीब 02:30-03:00 बजे एक टाटा ट्रक वाहन कमांक R.J 14 GU 9078 आते हुए दिखाई दिया, जिसे थाना बसंतपुर के पास रोका गया। वाहन में बैठे व्यक्ति एवं वाहन चालक का नाम पता पूछने पर अपना नाम लोकेश शर्मा पिता हरिश्चंद शर्मा, उम्र 46 वर्ष, निवासी जरोधापाड़ा, थाना बड़गांव, जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश एवं आमिष अंसारी पिता कल्लू अंसारी, उम्र 23 वर्ष, निवासी बड़ीकला, थाना छापर, जिला मुजफ्फरपुर, उत्तर प्रदेश बताया।

उक्त टाटा ट्रक वाहन कमांक RJ 14 GU 9078 की विधिवत तलाशी लेने पर ट्रक वाहन से कुल 62 पैकेट प्रत्येक पैकेट करीब 30 किलो कुल मात्रा करीब 1941 किलो 110 ग्राम (कीमती करीब 10 करोड़) का मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। साथ ही घटना में संलिप्त या ट्रक वाहन क्रमांक RJ 14 GU 9078 कीमती करीब 50 लाख, कुल मशरूका करीब साढ़े दस करोड़ को जप्त किया गया है।

थाना प्रभारी बसंतपुर द्वारा बरामद मादक पदार्थ गांजा मय ट्रक वाहन को विधिवत जप्त कर थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 93/2026 धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है। मौके से गिरफ्तार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

ज्ञात हो कि, एंड टू एंड कार्यवाही के दौरान मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते पकड़े गए आरोपी लोकेश शर्मा पिता हरिश्चंद शर्मा, उम्र 46 वर्ष, निवासी जरोधापाड़ा, थाना बड़गांव, जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश जो गांजा तस्करी के थाना बसंतपुर में पूर्व में दर्ज अपराध क्रमांक 228/2025, धारा 20 (बी) (ii) (सी) एनडीपीएस एक्ट का मुख्य आरोपी है। पूर्व में दर्ज अपराध कमांक 228/2025 में टाटा ट्रक वाहन क्रमांक RJ 32 GE 0960 से बरामद कुल 1198.460 किलोग्राम अवैध नशीला पदार्थ गांजा का मुख्य आरोपी है।

टाटा ट्रक वाहन क्रमांक RJ 32 GE 0960 आरोपी लोकेश शर्मा के नाम पर दर्ज है तथा वर्तमान प्रकरण में जप्त वाहन टाटा ट्रक कमांक RJ 14 GU 9078 भी आरोपी लोकेश शर्मा के नाम पर ही दर्ज है। आरोपी लोकेश शर्मा अवैध गांजा तस्करी का मुख्य सरगना है, जो उड़ीसा से छत्तीसगढ़ होते हुए उत्तर प्रदेश में गांजा तस्करी का सिंडीकेट चलाता है। आरोपी लोकेश शर्मा के द्वारा लगातार पुलिस को चकमा देने का प्रयाश किया जा रहा था। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा मामले की लगातार मॉनिटिरिंग की जा रही थी।

थाना बसंतपुर अपराध क्रमांक 93/2026, धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट

गिरफ्तार आरोपी: 1. लोकेश शर्मा पिता हरिश्चंद शर्मा, उम्र 46 वर्ष, निवासी जरोधापाड़ा, थाना बड़गांव, जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश।

2. आमिष अंसारी पिता कल्लू अंसारी, उम्र 23 वर्ष, निवासी बड़ीकला, याना छापर, जिला मुजफ्फरपुर, उत्तर प्रदेश।

Related Posts