खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

IPS नितिन अग्रवाल को सीमा सुरक्षा बल का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया, वर्तमान में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल मुख्यालय में संचालन के अतिरिक्त महानिदेशक के रूप में है तैनात

1989 बैच के आईपीएस अधिकारी नितिन अग्रवाल को रविवार रात सीमा सुरक्षा बल का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया, अग्रवाल वर्तमान में दिल्ली में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल मुख्यालय में संचालन के अतिरिक्त महानिदेशक के रूप में तैनात हैं…

नईदिल्ली (ए)। केरल कैडर के 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी नितिन अग्रवाल को रविवार की रात सीमा सुरक्षा बल का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया। यह पद लगभग पांच महीने से रिक्त था। बता दें कि नितिन अग्रवाल वर्तमान में दिल्ली में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल मुख्यालय में संचालन के अतिरिक्त महानिदेशक के रूप में तैनात हैं। कैबिनेट की नियुक्ति समिति द्वारा देर रात जारी एक आदेश में कहा गया है कि अग्रवाल को बीएसएफ महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।

पंकज कुमार सिंह के 31 दिसंबर, 2022 को सेवानिवृत्त होने के बाद पांच महीने से अधिक समय से बीएसएफ प्रमुख का पद रिक्त था। तब से सीआरपीएफ के डीजी सुजॉय लाल थाउसेन बीएसएफ का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं। नितिन अग्रवाल की नियुक्ति ऐसे समय पर हुई जब बीएसएफ ने दिल्ली में अपने बांग्लादेशी समकक्ष बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) के साथ द्विवार्षिक चार दिवसीय सीमा वार्ता शुरू की। इस वार्ता के लिए सुजॉय लाल थाउसेन बीएसएफ प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं, जबकि बांग्लादेश प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व बीजीबी डीजी मेजर जनरल एकेएम नजमुल हसन कर रहे हैं।

पांच माह से खाली था पद कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि अग्रवाल को बीएसएफ महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। पंकज कुमार सिंह के 31 दिसंबर, 2022 को सेवानिवृत्त होने के बाद से बीएसएफ प्रमुख का पद खाली है। हालांकि, सीआरपीएफ के डीजी सुजॉय लाल थाउसेन बीएसएफ का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं।

चार दिवसीय सीमा वार्ता का नेतृत्व कर रहे थाउसेन
अग्रवाल की नियुक्ति उस दिन हुई जब बीएसएफ ने दिल्ली में अपने बांग्लादेशी समकक्ष बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के साथ चार दिवसीय सीमा वार्ता शुरू की। थाउसेन इस वार्ता के लिए बीएसएफ का प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। बांग्लादेश प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व बीजीबी डीजी मेजर जनरल एकेएम नजमुल हसन कर रहे हैं।

14 जून को संभाल सकते हैं पदभार
14 जून को वार्ता समाप्त होने के बाद नए डीजी के बीएसएफ का कार्यभार संभालने की उम्मीद है। नितिन अग्रवाल ने केरल में विभिन्न विभागों में काम करने के अलावा गृह मंत्रालय (एमएचए) की कमान संभाल चुके है। लगभग 2.65 लाख कर्मियों वाले मजबूत बीएसएफ को मुख्य रूप से आंतरिक सुरक्षा क्षेत्र में विभिन्न कर्तव्यों का पालन करने के अलावा पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ भारतीय सीमाओं की रक्षा करने का काम सौंपा गया है। आदेश…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button