दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

डिज़ाइनर माँ गीत सोन के कॉस्ट्यूम में दिखी बेटी अनुष्का, सिंधु घाटी सभ्यता से लेकर आज के इंस्टायुग के परिधानों पर आयोजित हुई फैशन शो “इंडस 2 इंस्टा”

भिलाई। आईएनआईएफडी भिलाई द्वारा आयोजित फ़ैशन शो कार्यक्रम में डिज़ाइनर माँ गीत सोन के कॉस्ट्यूम में बेटी अनुष्का ने किया रैंप वाक iNIFD के फैशन शो “इंडस 2 इंस्टा” में सिंधु घाटी सभ्यता से लेकर आज के इंस्टायुग के परिधानों की झलक दिखाई दी।

0 1 अगस्त को शहर के एक बड़े होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में 12 डिजाइनरों की कृतियों को 8 मॉडल्स ने रैम्प पर प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने अभिनेता अमन वर्मा, आईएनएफडी के ग्लोबल सीईओ अनिल खोसला, मेधावी विश्वविद्यालय के संस्थापक/ चांसलर प्रवेश दुदानी, इंफ्लूएंसर काजल साहू, मिस ग्लोब जूही व्यास तथा पर्वतारोही याशी जैन मौजूद थीं।

छह चक्रों में आयोजित फैशन शो के प्रथम चक्र में सिंधु घाटी सभ्यता के परिधानों को प्रस्तुत किया गया। दूसरे चक्र में वैदिक काल, तीसरे चक्र में मौर्य काल, चौथे चक्र में मुगल काल, पांचवे चक्र में खादी तथा छठे चक्र में आधुनिक परिधानों के नए डिजाइन प्रस्तुत किये गये।इसमें आईएनआईएफडी के युवा डिजाइनर नैन्सी वर्मा, रश्मि यादव, अनामिका खुटे, प्रिया, यजुवेन्द्र, कनक गोदवानी, रीता, अभिलाष गुप्ता, नेहा लाल, गीत सोन, समीक्षा गुप्ता तथा याना की कृतियों को स्थान दिया गया।

इन परिधानों को रैम्प पर मॉडल अनुष्का सोन ,शशांक शर्मा, उमेश शर्मा, प्रेरणा वर्मा, रितु लाकरा, पायल वाधवानी, दृष्टि वाधवानी, आफरीन सिद्दीकी तथा ने प्रस्तुत किया. सैय्यद खिसार हुसैन के निर्देशन में आयोजित इस फैशन शो को दर्शकों की खूब सराहा।

इस अवसर पर आईएनआईएफडी के चेयरमैन विक्रम खंडेलवाल, डायरेक्टर टीना खण्डेलवाल, प्रकाश पारख, मोनिका पारख, एमजे ग्रुप ऑफ एजुकेशन की डायरेक्टर डॉ श्रीलेखा विरुलकर, आईएनआईएफडी की हर्षा चंद्रिकापुरे, स्वाति पटेल, सहित सभी इंस्ट्रक्टर उपस्थित थे। कार्यक्रम का आरंभ गणेश वंदना एवं छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य से हुआ. वी रम्याश्री, वी याशाश्री एवं बी मेघा ने नृत्य प्रस्तुत किये। आईएनआईएफडी के सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन रिधांशा अरोरा ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button