खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

IRDAI ने हेल्थ इंश्योरेंस को लेकर किया बड़ा फैसला: अब किसी भी उम्र में मिलेगा हेल्थ इंश्योरेंस, बीमार भी खरीद सकेंगे पॉलिसी

इरडा ने नोटिफिकेशन में स्पष्ट कर दिया है कि 65 वर्ष का नियम अब खत्म कर दिया गया है. साथ ही बीमा कंपनियां गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोगों को हेल्थ इंश्योरेंस देने से मना नहीं कर पाएंगी…

नईदिल्ली (ए)। इंश्योरेंस सेक्टर के रेगुलेटर इरडा (IRDAI) ने हेल्थ इंश्योरेंस को लेकर बड़ा फैसला किया है. अब 65 वर्ष से ज्यादा उम्र के व्यक्ति भी हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी ले सकेंगे. इरडा ने स्वास्थ्य बीमा लेने के लिए उम्र सीमा हटा दी है. इससे बुढ़ापे के दौरान लोगों को इलाज में बड़ा सहयोग मिलेगा. फिलहाल ज्यादा उम्र में आपको हेल्थ इंश्योरेंस का लाभ नहीं मिल पाता था।

इरडा ने अधिकतम उम्र की सीमा हटाकर हेल्थकेयर सिस्टम तक सबकी पहुंच बनाने का रास्ता सुगम कर दिया है. अब कोई भी आसानी से हेल्थ इंश्योरेंस प्लान खरीद सकेगा और अचानक से आने वाले स्वास्थ्य खर्चों से आसानी से निपटा जा सकेगा. पुराने गाइडलाइन्स में नई हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी सिर्फ 65 वर्ष की उम्र तक ही खरीदी जा सकती थी. इरडा के नए नियम एक अप्रैल से लागू हुए हैं. इनके मुताबिक, अब किसी भी उम्र में हेल्थ इंश्योरेंस लिया जा सकेगा।

इरडा ने अपने गजट नोटिफिकेशन में कहा है कि बीमा कंपनियों को अब ऐसे हेल्थ इंश्योरेंस प्रोडक्ट बनाने होंगे, जो कि हर उम्र के लोगों पर लागू होते हों. साथ ही कंपनियों को सीनियर सिटिजन, स्टूडेंट्स, बच्चे और मातृत्व को ध्यान में रखते हुए भी प्रोडक्ट लाने होंगे. इरडा ने कहा है कि पहले से किसी बीमारी से जूझ रहे लोगों के हिसाब से भी कंपनियों को बीमा पॉलिसी लानी होंगी. इरडा ने स्पष्ट कर दिया है कि कंपनियां कैंसर, हार्ट, गुर्दे की समस्या और एड्स जैसी बीमारियों से जूझ रहे लोगों को हेल्थ इंश्योरेंस देने से मना नहीं कर सकेंगी. साथ ही पॉलिसी लेने वाले को प्रीमियम भरने के लिए इंस्टालमेंट का विकल्प भी दिया जा सकेगा।

इरडा के नए नियमों के अनुसार, जनरल और हेल्थ इंश्योरेंस देने वाली कंपनियां अब ट्रेवल पॉलिसी भी दे सकेंगी. साथ ही आयुष इलाज के कवरेज की कोई लिमिट नहीं होगी. आयुर्वेद, योग, नेचुरोपैथी, यूनानी, सिद्धा और होम्योपैथी में बिना किसी कैप के सम इंश्योर्ड तक कवरेज हासिल होगा. साथ ही मल्टीपल क्लेम की भी इजाजत दे दी गई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button