खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

ISRO ने जारी किया वीडियो, देखिए गगनयान के व्हीकल टेस्ट फ्लाइट टीवी डी-1 से पूरी प्रक्रिया

इसरो ने गगनयान टीवी-डी1 मिशन टेस्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी किया है…

नईदिल्ली (ए)। इसरो ने गगनयान टीवी-डी1मिशन टेस्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी किया है। शनिवार को इसरो ने गगनयान क्रू मॉड्यूल की सुरक्षित लैंडिंग के लिए टीवी डी-1 उड़ान का परीक्षण किया था, जिसमें आगरा के बने 10 पैराशूट सिस्टम से क्रू मॉड्यूल की रफ्तार थामने के साथ सटीक जगह पर लैंडिंग कराई गई।

वैज्ञानिकों ने बताया कि टीवी डी-1 उड़ान का उद्देश्य गगनयान मिशन का एक परीक्षण निरस्त होने पर पैराशूट सिस्टम, क्रू मॉड्यूल और क्रू एस्केप सिस्टम का परीक्षण करना था।

इसरो के गगनयान कार्यक्रम में तीन सदस्यीय दल तीन दिनों के लिए 400 किमी (250 मील) की कक्षा में रॉकेट की मदद से जाएंगे। इन अंतरिक्ष यात्रियों को पैराशूट सिस्टम के जरिए अंतरिक्ष से लौटने वाले क्रू मॉड्यूल की सुरक्षित लैंडिंग करानी होगी।

गगनयान को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में अंतरिक्ष यात्रियों को सुरक्षित रूप से पृथ्वी की सतह पर ला सके। पैराशूट अंतरिक्ष से लौटने वाले क्रू मॉड्यूल की गति को रोकने के लिए एक ब्रेकिंग सिस्टम के रूप में रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button