खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

दुर्लभ प्रजाति के सांपों का जहर निकालकर हो रही तस्करी, NGO की शिकायत पर वन विभाग ने 4 ब्लैक कोबरा और 4 अजगर का किया रेस्क्यू

सांपों की तस्करी का मामला सामने आया है। यहां सांपों का जहर निकालकर उन्हें अवैध तरीके से बेचा जा रहा था। कुछ दुर्लभ प्रजाति के अजगर ऐसे भी हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में है। ऐसे में पुलिस ने मौके से 3 सांप तस्करों को गिरफ्तार भी किया है…

वृंदावन (ए)। यूपी का मथुरा-वृदांवन करोड़ों कृष्ण भक्तों की आस्था का केंद्र है लेकिन वृदांवन में कुछ असामाजिक लोग गलत काम करने से बाज नहीं आ रहे हैं। वृदांवन में दुर्लभ प्रजाति के सांपों का जहर निकालकर तस्करी की जा रही है और इसकी अवैध बिक्री की जा रही है। इस मामले में बीजेपी नेता मेनका गांधी के NGO पीपल फॉर एनिमल्स की शिकायत पर वन विभाग ने एक्शन लिया है।

वन विभाग की टीम ने मौके से 4 ब्लैक कोबरा और 4 अजगरों को रेस्क्यू किया है।  इस मामले में 4 लोगों के खिलाफ वन्यजीव अधिनियम और पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मौके से 3 सांप तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है।

पशुओं के लिए काम कर रही संस्था पीपल फॉर एनिमल (पीएफए) में एनीमल वेलफेयर ऑफिसर गौरव गुप्ता को सूचना मिली कि वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर के पास कुछ वन्य जीव तस्कर कोबरा सांपों को पकड़कर उनका जहर निकाल रहे हैं और अवैध तरीके से बेच रहे हैं। बता दें कि दुर्लभ प्रजाति के अजगरों को करोड़ों रुपए में बेचा जाता है।

मिली सूचना के आधार पर संस्था की टीम ने पुलिस और वन विभाग की टीम को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने मौके से 3 सांप तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। वन विभाग ने उनके कब्जे से 4 अजगर और 4 कोबरा सांप बरामद किए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button