खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

कप्तान रोहित शर्मा ने तोड़ा विलियम्सन का रिकॉर्ड, एक विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान बने

रोहित और विलियम्सन के बाद बतौर कप्तान एक विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज श्रीलंका के महेला जयवर्धने हैं। उन्होंने 2007 में 548 रन बनाए थे, तब उनकी टीम फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार गई थी, कंगारू टीम चौथी बार विश्व कप जीतने में सफल हुई थी…

अहमदाबाद (ए)। भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने विश्व कप में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में 47 रन की पारी खेली। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। रोहित 31 गेंद पर 47 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और तीन छक्के लगाए। रोहित का स्ट्राइक रेट 151.61 का रहा।

रोहित विश्व कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान बन गए। उन्होंने इस विश्व कप के 11 मैचों की 11 पारियों में 54.27 की औसत से 597 रन बनाए। उन्होंने बतौर कप्तान एक विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन का रिकॉर्ड तोड़ दिया। विलियम्सन ने 2019 विश्व कप में 578 रन बनाए थे। उनकी टीम फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ हारी थी।

रोहित और विलियम्सन के बाद बतौर कप्तान एक विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज श्रीलंका के महेला जयवर्धने हैं। उन्होंने 2007 में 548 रन बनाए थे। तब उनकी टीम फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार गई थी। कंगारू टीम चौथी बार विश्व कप जीतने में सफल हुई थी।

रिकी पोंटिंग ने 2007 विश्व कप में बतौर कप्तान 539 रन बनाए थे। उन्होंने अपनी कप्तानी में टीम को दूसरी बार चैंपियन बनाया था। वहीं, 2019 में ऑस्ट्रेलिया के एरॉन फिंच ने 507 रन बनाए थे। तब उनकी टीम सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ हारकर बाहर हुई थी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button