मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले आरोपियों के नेटवर्क को किया गया ध्वस्त, तस्करी में संलिप्त उडीसा राज्य के 04 और आरोपियों को किया गया गिरफ्तार, पूर्व में 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है सलाखों के पीछे…पुलिस द्वारा दिनांक 29/12/25 को ट्रक वाहन से 1198.460 किलोग्राम एवं दिनांक 11/06/26 को ट्रक वाहन से 1941.110 किलोग्राम, कुल करीब 3139.570 किलोग्राम कीमती करीब 16 करोड़ का अवैध नशीला पदार्थ गांजा किया गया था बरामद…
बलरामपुर। पूर्व में दिनांक 29/12/2025 को थाना बसंतपुर पुलिस द्वारा टाटा ट्रक वाहन में नारियल भूसी के भीतर छिपाकर उड़ीसा से राजस्थान ले जा रहे कुल 1198.460 किलोग्राम अवैध नशीला पदार्थ गांजा बरामद कर घटना में संलिप्त मौके से गिरफ्तार 03 आरोपियों सहित एक टाटा ट्रक वाहन भी जप्त कर थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 228/25, धारा 20 (बी) (ii) (सी) एनडीपीएस एक्ट दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
इसी प्रकार दिनांक 11/06/26 को थाना बसंतपुर पुलिस द्वारा आरोपी लोकेश शर्मा पिता हरिश्चंद शर्मा, उम्र 46 वर्ष, निवासी जरोधापाड़ा, थाना बड़गांव, जिला सहारनपुर उत्तरप्रदेश एवं आमिष अंसारी पिता कल्लू अंसारी, निवासी बड़ीकला, थाना छापर, जिला मुजफ्फरपुर, उत्तर प्रदेश के कब्जे से टाटा ट्रक वाहन कमांक RJ14GU9078 में करीब 1941 किलो 110 ग्राम (कीमती करीब 10 करोड़) का मादक पदार्थ गांजा बरामद कर घटना में संलिप्त टाटा ट्रक वाहन कमांक RJ 14 GU 9078 कीमती करीब 50 लाख, कुल मशरूका करीब साढ़े दस करोड़ का जप्त कर थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 93/2026 धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया है, तथा आरोपी लोकेश शर्मा व आमिष अंसारी को विधिवत न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उपरोक्त दोनों प्रकरणों की विवेचना व एंड टू एंड कार्यवाही के दौरान गिरफ्तार आरोपी लोकेश शर्मा से पूछताछ एवं आरोपी की निशानदेही पर ज्ञात हुआ आरोपी लोकेश शर्मा के द्वारा टाटा ट्रक वाहन क्रमांक RJ 14 GU 9078 में लगे जीपीएस लोकेशन के माध्यम से ट्रेक कर उड़ीसा सोनपुर में लोपा ढाबा के पास ट्रक को खड़ा कर जांगी एप्प के माध्यम से कुछ अन्य तस्करों से बात कर थाना बसंतपुर में दर्ज उपरोक्त दोनों मामलों में घटना दिनांक 27-28 दिसम्बर 2025 एवं
10-11 जून, 2026 को लोपा ढाबा के पास टाटा ट्रक को खड़ा कर वहां के लोकल व्यक्तियों के द्वारा पीकप वाहन से लाकर ट्रक में गांजा को लोड करना पाया गया।
एसटीएफ भूवनेश्वर उडीसा की पुलिस द्वारा दिनांक 24/06/26 को आरोपी निलाम्बर कंहार पिता खगेश्वर कंहार, उम्र 48 साल, निवासी उपरपाड़ा नीनापाड़ा, थाना फिरंनगिया, जिला कंधमाल के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा 191.300 किलोग्राम जप्त कर अपराध क्रमांक 12/26 धारा 20 (बी) (पप) (सी) एन.डी.पी.एस. एक्ट कायम कर आरोपी निलांम्बर कंहार को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी निलाम्बर कंहार से पूछताछ करने पर उपरोक्त चारों आरोपियों के द्वारा घटना दिनांक 27-28 दिसम्बर 2025 एवं 10-11 जून, 2026 की रात में लोपा ढाबा के पास थाना बसंतपुर के अपराध क्रमांक 228/25 अपराध क्रमांक 93/26 धारा 20 (बी) (ii) एन.डी.पी.एस. एक्ट के आरोपी लोकेश शर्मा पिता हरिशचंद्र शर्मा को टाटा ट्रक RJ 32 GE 0960 तथा RJ 14 GU 9078 ट्रक वाहन में अवैध मादक पदार्थ गांजा लोड करना पाया गया है।
एंड टू एंड विवेचना दौरान थाना बसंतपुर पुलिस द्वारा आरोपीयों को माननीय अपर सत्र न्यायाधीश, (एन.डी.पी.एस.एक्ट) न्यायालय रामानुजगंज से प्रोडक्शन वारण्ट जारी कराकर उपरोक्त चारों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर विधिवत माननीय न्यायालय की अनुमति से आरोपियों से पुछताछ एवं पहचान कार्यवाही कराया गया आरोपी लोकेश शर्मा एवं आमीश के द्वारा उक्त चारों आरोपियो की पहचान कर उक्त घटना दिनांक को ट्रक में गांजा लोड करना बताया गया है तथा चारों आरोपियों के द्वारा भी उक्त अपराध करना स्वीकार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा गया है कि, अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री एवं परिवहन के विरूद्ध बलरामपुर पुलिस की इसी एक्सन मोड में कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
गिरफ्तार आरोपी
1. दुर्वाशा साहु पिता खेमानिधी साहु, उम्र 46 वर्ष, नि. टिकरा पाड़ा थाना कंटामाल जिला बौध उड़ीसा
2. सुबुधी साहु पिता दयानिधि साहु उम्र 40 वर्ष निवासी बड़छापपली थाना कंटामाल जिला बौध उड़ीसा
3. अरुणकुमार राना पिता जायश्वार राना उम्र 34 वर्ष नि. टिकरापाड़ा थाना कंटामाल जिला बौध उड़ीसा
4. प्रकाश खटुआ पिता लक्ष्मण खटुआ उम्र 35 वर्ष नि. बड़ध्छापपली थाना कंटामाल जिला बौध उडीसा






















