दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

सुपेला क्षेत्र का शातिर निगरानी बदमाश गिरफ्तार, दो दर्जन से ज्यादा अपराधिक मामले वाले निगरानी बदमाश पर की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

 

भिलाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग बद्रीनारायण मीणा के निर्देशन में अति पुलिस अधीक्षक ( शहर ) संजय कुमार ध्रुव एवं नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर राकेश जोशी एवं निरीक्षक सुरेश ध्रुव के मार्गदर्शन में शहर में अपराधिक घटनाओं पर नजर रखी जा रही थी एवं शहर के गुंडे बदमाशों, निगरानी बदमाश, माफी बदमाशों की तस्दीक की जा रही थी कि इसी दौरान आरोपी हरे राम प्रसाद साकिन कांट्रेक्टर कॉलोनी सुपेला, जो पूर्व में कई बार मारपीट के मामले में तथा अन्य मामले में जेल जा चुका है के संज्ञेय अपराध करने के संदेह होने पर एवं शांति व्यवस्था भंग किए जाने की संभावना पर सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई।

जिनके मार्गदर्शन में थाना सुपेला एवं सिविल टीम के द्वारा गिरफ्तार कर थाना लाया गया जिस पर सीआरपीसी की धारा 151, 110 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया।
आरोपी के विरुद्ध पूर्व में मारपीट के मामले, आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट तथा प्रतिबंधात्मक अधिनियम के तहत दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।

आरोपी- हरे राम प्रसाद पिता दयानाथ प्रसाद 42 साल पता कांट्रैक्टर कॉलोनी थाना सुपेला।

Related Articles

Back to top button