दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

महापौर निर्मल कोसरे ने ली राजीव युवा मितान क्लब के पदाधिकारियों की बैठक

भिलाई-3। महापौर निर्मल कोसरे ने छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति, पारम्परिक खेल और खानपान के संरक्षण और संवर्धन पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार यहां के पुरातन संस्कृति से नई पीढ़ी को अवगत कराने निरंतर प्रयास कर रही है। सरकार के इस प्रयास को भिलाई – चरोदा में साकार करने कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
महापौर निर्मल कोसरे ने यह बातें शुक्रवार को निगम सभागार में राजीव युवा मितान क्लब के पदाधिकारियों की बैठक में कही।

निगम आयुक्त कीर्तिमान सिंह राठौर की मौजूदगी में हुई इस बैठक में निगम क्षेत्र में गठित सभी राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष और सचिव उपस्थित थे। महापौर ने सभी पदाधिकारियों से आगामी दिनों में क्लब के माध्यम से होने वाले गतिविधियों विचार विमर्श कर आवश्यक सुझाव दिया। महापौर व आयुक्त ने राजीव युवा मितान क्लब के मार्गदर्शिका का भी वितरण किया।

महापौर निर्मल कोसरे ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार लुप्त हो रही छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति, खेल एवं खानपान को नई पहचान दिलाने का प्रयास कर रही है। इसके लिए राजीव युवा मितान क्लब का गठन किया गया है। क्लब के सदस्य छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन में भी योगदान दे रहे हैं। जिससे आम आदमी तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं आसानी से पहुंच रही है।

आगामी दिनों में हरेली का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन गेड़ी चढ़ने की परम्परा रही है। इस परम्परा को भिलाई – चरोदा में उत्साह के साथ निभाना जाएगा। इसमें राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों की अहम भूमिका रहेगी। कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य मोहन साहू, एस. वेंकट रमना, एम. जॉनी, देव कुमारी भलावी, पार्षद ललित दुर्गा तथा निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button