देश-दुनियाफीचर्ड

PCB ने बाबर आज़म के कप्तानी से इस्तीफा देने के बाद शाहीन शाह अफरीदी को टी20 और शान मसूद को टेस्ट टीम का बनाया कप्तान

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बाबर आज़म के कप्तानी से इस्तीफा देने के बाद शाहीन शाह अफरीदी को टी20 और शान मसूद को टेस्ट कप्तान नियुक्त कर दिया है…

नईदिल्ली (ए)। बाबर आज़म ने वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के बाद कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था. अब पीसीबी ने शाहीन शाह अफरीदी को टी20 और शान मसूद को टेस्ट फॉर्मेट का कप्तान बनाया है. वहीं वनडे फॉर्मेट के लिए अभी तक किसी भी कप्तान को नियुक्त नहीं किया गया है. पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप 2023 में काफी खराब प्रदर्शन किया था. उनकी टीम ने शुरुआती दो मैच जीते, और उसके बाद लगातार 4 मैचों में करारी हार का सामना किया।

वर्ल्ड कप के लीग स्टेज में पाकिस्तान की टीम ने अपने कुल 9 मैचों में से 4 में जीत और 5 मैचों में हार का सामना किया, जिसके कारण पाकिस्तान वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई. पाकिस्तान के इस बुरे प्रदर्शन के बाद पीसीबी ने पाकिस्तान क्रिकेट में काफी बदलाव किए हैं. बाबर आज़म ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया, और उसके बाद पीसीबी ने दो फॉर्मेट के लिए नए कप्तानों के नाम का ऐलान भी कुछ ही देर बाद कर दिया. अब पाकिस्तान क्रिकेट की टी20 टीम के कप्तान युवा तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी होंगे. वहीं, पीसीबी ने टेस्ट फॉर्मेट के लिए शान मसूद को अपना कप्तान नियुक्त किया है।

यहां गौर करने वाली बात यह है कि पाकिस्तान ने वनडे फॉर्मेट में खराब प्रदर्शन किया था, लेकिन पीसीबी ने अभी तक टेस्ट और टी20 फॉर्मेट का नया कप्तान नियुक्त किया है, जबकि वनडे फॉर्मेट के नए कप्तान की नियुक्ति नहीं की गई है. हालांकि, क्रिकेट के जानकारों और सोशल मीडिया की अफवाहों के अनुसार पीसीबी शाहीन शाह अफरीदी को ही वनडे फॉर्मेट का भी कप्तान बना सकती है. हालांकि इसके बारे में अभी तक कोई भी पक्की जानकारी सामने नहीं आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button