खास खबरफीचर्डविविध

भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला आज, जीत के साथ भारत सेमीफाइल में देगा दस्तक?

पिछली चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत और पाक के बीच दो बार टक्कर हुई थी। पहली बार लीग चरण का मैच था और इसमें टीम इंडिया ने जीत दर्ज कर ली थी। इसके बाद फाइनल मुकाबला खेला गया था…

 

 

नईदिल्ली (ए)। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का भारतीय टीम ने विजयी आगाज किया है। टूर्नामेंट के दूसरे मैच में भारतीय टीम का सामना बांग्‍लादेश से हुआ। इस मैच में रोहित शर्मा एंड कंपनी ने बांग्‍लादेश को 6 विकेट से हराया। अब अपने दूसरे मैच में भारतीय टीम का सामना चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्‍तान से आज होगा। अगर भारत ये मैच जीत जाता है तो वह सेमी फाइनल में दस्तक दे सकता है।

दोनों ही देशों के फैंस को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के इस मैच का लंबे समय से इंतजार था। भारतीय और पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम के बीच कोई सालों से द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई है। दोनों ही टीमें आईसीसी इवेंट में ही टकराती हैं। आखिरी बार दोनों टीमें टी20 विश्‍व कप 2024 में टकराई थीं।

भारत और पाकिस्तान की टीमें दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आज रविवार 23 फरवरी को टकराएंगी.यह मैच भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा.मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर देख सकेंगे. पाकिस्तान अपना पहला मैच हार चुका है. न्यूजीलैंड ने उसे 60 रन से हराकर टूर्नामेंट में जीत से शुरुआत की।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की ग्रुप ए की पॉइंट्स टेबल में न्यूजीलैंड टॉप पर है. उसने एक मैच खेला है और उसे जीता है. न्यूजीलैंड का नेट रन रेट +1.200 है और उसके पास 2 पॉइंट्स हैं. भारत इस ग्रुप में दो नंबर पर है. भारत के पास भी 2 पॉइंट्स हैं. लेकिन उसका नेट रन रेट +0.408 है. बांग्लादेश तीसरे और पाकिस्तान चौथे स्थान पर है. ग्रुप बी की पॉइंट्स टेबल में दक्षिण अफ्रीका टॉप पर है. दक्षिण अफ्रीका के पास 2 पॉइंट्स है. उसने एक मैच खेला है और उसे जीता है. अफगानिस्तान ने एक मैच खेला है और उसमें हार का सामना किया है. लिहाजा वह सबसे निचले पायदान पर है।

पिछली चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत और पाक के बीच दो बार टक्कर हुई थी। पहली बार लीग चरण का मैच था और इसमें टीम इंडिया ने जीत दर्ज कर ली थी। इसके बाद फाइनल मुकाबला खेला गया था। साल 2017 में इस फाइनल मैच में जीत दर्ज कर पाक ने टाइटल जीता था। दोनों टीमों के बीच इस बार भी टक्कर की उम्मीद है और मुकाबले किसी भी पाले में जा सकता है।

भारत स्क्वॉड: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रविंद्र जडेजा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, ऋषभ पंत, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती।

पाकिस्तान का स्क्वॉड: इमाम-उल-हक, बाबर आजम, कामरान गुलाम, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), सलमान आगा, तैयब ताहिर, खुशदिल शाह, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद हसनैन, उस्मान खान, सऊद शकील, नसीम शाह, अबरार अहमद, हारिस रऊफ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button