दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने घरों और दुकानों में पहुँचकर कूलरों व टायरों में अमले के साथ डेंगू के लार्वा की जांच की

दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत शहर क्षेत्र में डेंगू के रोकथाम को लेकर आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने मुहिम तेज की है। इस संदर्भ में वार्ड क्रमांक 60 कतुलबोर्ड, वार्ड 59 हरिनगर एवं वार्ड 21 क्षेत्र के अलावा क्षेत्र अंतर्गत निरीक्षण दौरा किया।उन्होंने अमले के साथ कूलरों एवं दुकानों पर रखे टायरों की जांच कर लोगो से कहा कि घर मे या आस पास पानी जमा होने न दे,आवश्यकता न हो तो कूलर में नही रखें पानी। स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली के साथ उन्होंने सफाई व्यवस्था और खाली प्लाटो में जल भराव की निकासी का जायजा लिया ओर निकासी करने की बात कही।

इसी के साथ ही नागरिकों से मिलकर उन्हें घर के गमलों, टंकियों इत्यादि में पानी न जमा होने देने को लेकर जागरूक किया एवं घरों में टायर,कूलर इत्यादि को सुखाकर हटाये जाने को लेकर अपील की।डेंगू के लार्वा का प्रसार स्वच्छ ठहरे हुए जल एवं बारिश के जल भराव वाले क्षेत्रों में होता है।जिससे बचाव हेतु लोगों के बीच जनजागरूकता के साथ ही स्वच्छता विभाग की ओर से सफाई व्यवस्था बनाये रखने की आवश्यकता होती है। वार्डो में निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने गीला सूखा कचरा का भी अवलोकन कर उन्होंने मौजूद सभी सफाई कर्मियों को नालियों में ऑयल छिड़काव,केमिकल छिड़काव, सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने निर्देश दिए जिससे डेंगू के प्रसार को समय से पहले रोक दिया जाए।

डेंगू रोकथाम एवं सफाई व्यवस्था को लेकर आयुक्त लोकेश चंद्रकए द्वारा आगे भी लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वार्डों का निरीक्षण करेंगे एवं स्वस्थ्य विभाग अमला को निरन्तर इस हेतु तैयार रहने कहा गया है।

महापौर धीरज बाकलीवाल ने डेंगू से लड़ने घर घर अभियान चलाने और घरों और दुकानों में अभियान चलाने के निर्देश स्वास्थ्य अधिकारी को दिये।उन्होंने कहा कि लोगो को डेंगू व मलेरिया से बचने के लिए मच्छरदानी लगाकर सोने की सलाह दी। पानी को एक जगह एकत्रित नही रखने की समझाईश दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button