देश-दुनियाफीचर्ड

रिश्ते को तार-तार करने वाली घटना: नाती की शर्मनाक करतूत, 75 साल की नानी से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

75 साल की महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने नाती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है…

 

बरेली (ए)। शाहजहांपुर जनपद के थाना खुटार क्षेत्र से रिश्तों को तार-तार करने की घटना सामने आई है। यहां नाती ने बुजुर्ग नानी को जान से मारने की धमकी देते हुए उनसे दुष्कर्म किया। पीड़िता की पुत्री ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

खुटार क्षेत्र के एक गांव निवासी 75 वर्षीय महिला 31 अक्तूबर की सुबह घर में लेटी थी। इस बीच उनका 25 वर्षीय नाती घर पहुंचा। आरोप है कि उसने जान से मारने की धमकी देते हुए बुजुर्ग नानी से दुष्कर्म किया।

इसके बाद आरोपी अपनी नानी को कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर घर से चला गया। घटना की जानकारी महिला ने अपनी दूसरी पुत्री को दी और उसके साथ थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी।

पीड़िता की पुत्री ने पुलिस को बताया कि आरोपी पहले उनके घर ही रहता था। आरोपी धमकी दे गया है, इस कारण उनको जान का खतरा है। पुलिस ने पीड़िता की पुत्री की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button