खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर लगाया सिंदूर का पौधा, 1971 युद्ध की वीरांगनाओं ने किया था भेंट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि  भाजपा के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार ने पिछले एक दशक में कई लोगों को गरीबी के चंगुल से निकालने के लिए पथ-प्रदर्शक कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि 25 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी से बाहर निकाला जा चुका है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित है…

 

नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर दिल्ली के 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आवास पर सिंदूर का पौधा लगाया। ये पौधा उन्हें कच्च दौरे के दौरान 1971 के युद्ध की वीरांगनाओं ने भेंट किया था। युद्ध में उल्लेखनीय साहस दिखाने वाली इन महिलाओं के भाव से पीएम अभिभूत हुए। इस दौरान उन्होंने महिलाओं से कहा कि वह यह सिंदूर का पौधा अपने आवास पर लगाएंगे।

इस मौके पर पीएम मोदी ने अपनी सरकार को गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित बताया। पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार ने पिछले एक दशक में कई लोगों को गरीबी के चंगुल से निकालने के लिए पथ-प्रदर्शक कदम उठाए हैं, जिसमें सशक्तिकरण, बुनियादी ढांचे और समावेशन पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध सरकार
पीएम ने आगे कहा कि एनडीए सरकार एक समावेशी और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है, जहां हर नागरिक को सम्मान के साथ जीने का अवसर मिले। उन्होंने कहा कि सरकार की सभी प्रमुख योजनाओं ने गरीबों के जीवन को बदल दिया है।

25 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी से बाहर निकाला
पीएम मोदी ने कहा कि पीएम आवास योजना, पीएम उज्ज्वला योजना, जन धन योजना और आयुष्मान भारत जैसी पहलों ने आवास, स्वच्छ खाना पकाने के ईंधन, बैंकिंग और स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच को बढ़ाया है। डीबीटी, डिजिटल समावेशन और ग्रामीण बुनियादी ढांचे के लिए जोर ने पारदर्शिता और अंतिम मील तक लाभों की तेजी से डिलीवरी सुनिश्चित की है। उन्होंने कहा कि इसी वजह से 25 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया है।

9 जून को पूरा हो रहा तीसरे कार्यकाल का पहला वर्ष
दरअसल, पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल का पहला वर्ष 9 जून को पूरा हो रहा है, जो सत्ता में उनके 11 साल के निर्बाध कार्यकाल का प्रतीक है। बुधवार को पीएम मोदी ने अपने मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने मंत्रालयों से उच्च लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें प्राप्त करने के लिए तेजी से काम करने को कहा था, उन्होंने अपने सहयोगियों से कहा कि वे जनता तक अपनी पहुंच में सरकार की प्रमुख उपलब्धियों को उजागर करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button