दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

SECR की महाप्रबंधक ने पावर हाउस रेलवे स्टेशन पर चल रहे अमृत भारत योजना के कार्यों का किया निरीक्षण

भिलाई। भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशन में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों का आज दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर की महाप्रबंधक नीनू इटियेरा ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना में यात्री सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। बिलासपुर जोन के जितने भी स्टेशन में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत काम चल रही है, उसे चालू वित्त वर्ष के अंतिम तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की महाप्रबंधक नीनु इटियेरा शनिवार को बिलासपुर से स्पेशल सेलून में विंडो इंस्पेक्शन करते हुए भिलाई पावर हाउस स्टेशन पहुंची। यहां पर उन्होंने संरक्षा संबधी कार्यों तथा अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ रायपुर मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार सहित अन्य आला अधिकारी उपस्थित थे।

महाप्रबंधक ने बिलासपुर से भिलाई पावर हाउस स्टेशन तक रेलवे ट्रैक का स्पेशल सेलून की खिड़की से जायजा लिया। पावर हाउस स्टेशन पर पत्रकारों से मुखातिब महाप्रबंधक नीनू इटियेरा ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना में यात्री सुविधाओं को प्राथमिकता दी गई है। जो भी काम चल रहें हैं उससे यात्री सुविधाओं में इजाफा होना है।

रावघाट रेल लाइन को लेकर उन्होंने कहा कि इस परियोजना का काम ठीक ठाक चल रहा है। इसमें संबंधित एजेंसी को राज्य सरकार से भी अपेक्षित सहयोग मिल रहा है। वे पावर हाउस स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों के सामान्य तौर पर अवलोकन करने के बाद भिलाई इस्पात संयंत्र के दौरे पर निकल गई।

इस दौरान उनके साथ भिलाई इस्पात संयंत्र के सीईओ अनिर्बान दासगुप्ता भी मौजूद रहे। भिलाई इस्पात संयंत्र का दौरा करने के बाद बिलासपुर वापसी से पहले रेलवे महाप्रबंधक नीनू इटियेरा भिलाई सहित कुछ और स्टेशन का भी निरीक्षण कर सकती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button