दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

SSP राम गोपाल गर्ग के निर्देशन में संपत्ति संबंधी अपराधों में तुलनात्मक अक्टूबर एवं नवंबर 2022 से अक्टूबर एवम नवंबर 2023 में आई कमी

भिलाई। जिला दुर्ग में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में संपत्ति संबंधी अपराधों के रोकथाम के अंतर्गत सामुदायिक एवं प्रिवेटिंव पुलिसिंग के तहत् लगातार कार्यवाही करते हुये विगत 02 माह अक्टूबर, नवम्बर में पूर्व के वर्ष 2022 की तुलना में वर्तमान 2023 के माह अक्टूबर, नवम्बर में नकबजनी के अपराधों में 08% की कमी आयी है।

वही पर साधारण चोरी के मामलों में 52% कमी आयी है, वाहन चोरी के मामलों में 20% कमी आयी है तथा लूट/चैन स्नैचिंग के मामलों में 50% कमी आयी है।

वर्ष 2022 में माह अक्टूबर एवं नवम्बर में संपत्ति संबंधी अपराधों की तुलना में अक्टूबर एवं नवम्बर 2023 में कुल 11 प्रकरणों में सफलता अर्जित की गई है जो विगत वर्ष 2022 में माह अक्टूबर एवं नवम्बर में संपत्ति संबंधी अपराधों की बरामदगी की तुलना में 73% की वृद्धि हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button