खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक में मेट्रो और मेडिकल कॉलेज का किया उद्घाटन, विपक्ष पर भी जमकर बरसे

कर्नाटक में विधानसभा चुनावों को देखते हुए पीएम मोदी एक बार फिर राज्य के दौरे पर पहुंचे, यहां उन्होंने मेट्रो के दूसरे फेज का उद्घाटन किया और विपक्ष को भी आड़े हाथों लिया…

बेंगलुरु (ए)। पीएम मोदी ने शनिवार को कर्नाटक दौरे पर बेंगलुरु में नई मेट्रो लाइन का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने बेंगलुरु मेट्रो की व्हाइटफील्ड (कादुगोडी) से कृष्णराजपुरा मेट्रो लाइन की सवारी के लिए मेट्रो टिकट भी खरीदा. बेंगलुरु मेट्रो का ये 13.71 किलोमीटर लंबे हिस्से का ये दूसरा फेज है. इस दौरान उन्होंने मेट्रो में मौजूद लोगों से बातचीत भी की. इसके अलावा पीएम मोदी ने चिक्काबल्लापुर में श्री मधुसूदन साईं मेडिकल साइंस एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट का उद्घाटन भी किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि सबके प्रयास से भारत विकसित हो रहा है. सबकी भागीदारी से देश आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि आज यहां जिस मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन किया जा रहा है, वह मानवता की सेवा के मिशन को आगे बढ़ाएगा. इस दौरान पीएम मोदी विपक्ष पर भी हमलावर रहे. उन्होंने कहा कि वोट बैंक की राजनीति के लिए कुछ पार्टियों ने भाषाओं पर खेल खेला. पहले की सरकारों ने कन्नड़ में मेडिकल, इंजिनियरिंग शिक्षा पढ़ाने की दिशा में कदम नहीं उठाए।

पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में देश ने विकसित होने का संकल्प लिया है. कई बार लोग पूछते हैं कि इतनी चुनौतियां हैं, इतना काम है, ये सब इतने कम समय में कैसे पूरा होगा. इसका जवाब है- सबका प्रयास. बीते 9 सालों में भारत में भी स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बहुत ईमानदारी से बहुत कुशलता के काम करने का प्रयास किया गया है. देश में मेडिकल एजुकेशन से जुड़े अनेक रिफॉर्म किए गए हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि हमारा प्रयास भारत के हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने का रहा है. हमने गरीब मिडिल क्लास के आरोग्य को प्राथमिकता दी है. हमने देश में सस्ती दवाओं की दुकानों, जनऔषधि केंद्र खोले हैं. गरीबों के हित में काम करने वाली हमारी सरकार ने कन्नड़ सहित सभी भारतीय भाषाओं में मेडिकल की पढ़ाई का विकल्प दिया है. लंबे समय से देश में ऐसी राजनीति चली है, जहां गरीबों के सिर्फ वोट बैंक समझा गया है. भाजपा सरकार ने गरीब की सेवा को अपनी प्राथमिकता मानी है।

पीएम मोदी चिक्काबल्लापुर में मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैय्या की समाधि पर भी गए. उन्होंने वहां कहा कि चिकबल्लापुर आधुनिक भारत के आर्किटेक्ट में से एक सर एम विश्वेश्वरैय्या की जन्मभूमि है. उनके साथ सीएम बसवराज बोम्मई भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button