दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

आज से भिलाई निगम नेहरू नगर चौक से सुपेला चौक तक सर्विस रोड पर हुए अतिक्रमण पर करेगा बेदखली कार्यवाही

भिलाई। राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनो ओर के सर्विस रोड में यातायात को सुगम बनाने आज बुधवार से होने वाले कार्रवाई के लिए आयुक्त द्वारा दल का गठन कर नेहरू नगर चौक से डबरापारा चौक तक निगम प्रशासन एवं यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से बेदखली अभियान चलाये जाने हेतु आदेश जारी किए है। निगम आयुक्त रोहित व्यास द्वारा जारी आदेश में राजस्व अधिकारी प्रीति सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए कहा गया है कि जीई रोड के उत्तर एवं दक्षिण दिशा के सर्विस रोड पर व्यवसायिक प्रतिष्ठानो के पार्किंग स्थलों पर आटो डीलर व्यवसायियों द्वारा सेकेण्ड हैंड वाहनों को रख कर क्रय विक्रय किया जा रहा है, साथ ही सर्विस रोड पर ही सर्विसिंग सेंटर, वाहन मेेकेनिक तथा कंडम वाहन को रखा गया है, जिससे यातायात बाधित हो रहा है।

वाहनों के आवागमन को सुगम बनाने के लिए निगम प्रशासन तथा यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर वाहनों को हटाने तथा अवैध कब्जों पर बेदखली की कार्यवाही किया जाना है जिसके लिए गठित टीम में धीरज साहू, अंकित सक्सेना, जगदीश तिवारी, अनिल मिश्रा, अनिल मेश्राम, आर के तिवारी, बालकृष्ण नायडू, सुदामा परगनिहा, मलखान सोरी, व्ही.के. सैमुवल तथा हरिओम गुप्ता बेदखली दस्ता के साथ उपस्थित रहेंगे।

गठित टीम आज 29 एवं 30 नवम्बर को प्रातः 10ः30 बजे से नेहरू नगर चौक से सुपेला चौक तक कोसा नगर टोल प्लाजा, उत्तर गंगोत्री, दक्षिण गंगोत्री, सुपेला चौक से मौर्या टाॅकिज चौक तक हनुमान मंदिर, कमला मेडिकल, काॅन्ट्रेक्टर काॅलोनी, शिवनाथ काम्प्लेक्स, व्यवसायिक क्षेत्र में कार्यवाही करेंगे।

इसी प्रकार 6, 7 एवं 8 दिसंबर को चंद्रा मोर्या टाकिज चौक से पावर हाउस चौक तक अन्नपूर्णा मार्केट, वीर सावरकर मार्केट, बसंत टाॅकिज, विजय काम्प्लेक्स, भारत माता मार्केट, शिवनाथ विस्तार, व्यवसायिक क्षेत्र, पावर हाउस चौक से डबरापारा चौक तक दिनदयाल पूरम व्यवसायिक क्षेत्र, आरएसएस मार्केट, भारत माता मार्केट क्षेत्र में कार्यवाही किया जाएगा। गत दिनो निगम द्वारा इन क्षेत्रो के व्यापारियों की बैठक लेकर होने वाले कार्यवाही से अवगत करवाया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button