Uncategorised

महिला सुरक्षा जागरूकता अभिव्यक्ति कार्यक्रम का किया गया समापन, धरसींवा विधायक और एसएसपी हुए शामिल

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिनांक 08 मार्च 2021 से 14 मार्च 2021 तक महिला सुरक्षा जागरूकता अभिव्यक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। उक्त कार्यक्रम का आज दिनांक 14 मार्च 2021 को थाना मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत सेरीखेड़ी स्थित कल्पतरु मल्टीयूटिलिटी सेंटर में धरसींवा विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा की उपस्थिति में पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर अजय कुुुमार यादव द्वारा समापन किया गया। समापन कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिता रंगोली, कविता एवं खेल का आयोजन किया गया। एक सप्ताह तक महिलाओं हेतु आयोजित उक्त कार्यक्रम में महिलाओं को जागरूक करते हुये उनके अधिकारों एवं कानूनों के संबंध में जानकारी दिया गया।
उक्त कार्यक्रम में दानी केयर सेंटर की संचालक रितू साहू एवं राधे कृष्ण हाॅस्पिटल डी डी नगर रायपुर की संचालक डाॅ. आभा वर्मा द्वारा मेड़िकल हेल्थ कैम्प का भी आयोजन करने के साथ ही आकृति कराटे सेंटर द्वारा स्वयं के सेल्फ डिफेंस से अवगत कराया गया।

Related Articles

Back to top button