छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP अंकिता शर्मा ने गुम हुए 15 लाख रुपए के 105 नग मोबाइल उनके मालिकों को किया वितरित, मोबाइल धारको के चेहरे में लौटी ख़ुशी

खैरागढ़। नवीन जिला केसीजी के विभिन्न थाना क्षेत्रों के अलग अलग स्थानो में मोबाइल फोन गुम हुआ था जिसके संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय ज़िला सायबर सेल में मोबाइल धारकों ने शिकायत दिया था जिसके संबंध में पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (भापुसे) के निर्देशन में गुम मोबाइल फोन की जानकारी एकत्रित किया गया जिस पर पुलिस अधीक्षक के द्वारा जिला सायबर सेल प्रभारी सउनि टैलेश सिंह एवं सायबर टीम को गुम मोबाइल फोन की पतासाजी हेतु दिशा निर्देश देकर पुलिस अधीक्षक के द्वारा स्वयं गुम मोबाइल की लगातार मोनिटरिंग किया जा रहा था।

जिस पर सायबर सेल टीम के द्वारा प्राप्त जानकारी के आधार पर तकनीकी जानकारी प्राप्त कर जिला केसीजी के अंदरूनी गाँव, शहर, थाना क्षेत्र ,अन्य जिले व छत्तीसगढ़ राज्य से बाहर के स्थानों से गुम हुए 105 मोबाईल हैंड सेट कीमती करीब 15 लाख रु को रिकवर किया गया, जिसके संबंध में आज दिनाँक 19/07/2023 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय केसीजी में एक विशेष कार्यक्रम मोबाईल भेट कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा पाण्डे के द्वारा मोबाइल धारको को गुम 105 नग मोबाइल फोन को वितरण कर शुभकामनाएं दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान विगत दिनों थाना खैरागढ़ क्षेत्र एवं थाना छुईखदान क्षेत्र के ग्राम मैनहर में हुए 02 अंधे कत्ल के गुत्थी को सुलझाने वाले एसडीओपी लालचंद मोहले, थाना प्रभारी खैरागढ़ निरीक्षक राजेश देवदास, थाना प्रभारी छुईखदान निरीक्षक जितेन्द्र बंजारे, साइबर सेल प्रभारी टैलेश सिंह एवं सायबर टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

साथ ही गुम मोबाइल को रिकवर करने वाले सायबर टीम प्रआर नीरेश सिंह, प्रदीप जंघेल,प्रआर दानेश सिंह,प्रआर आशीष सिंह, प्रआर ऋषि दीप सिंह, आर चंद्र विजय,आर त्रिभुवन यदु,आर सत्या नारायण, आर कमल कांत, आर. जयपाल को गुम मोबाइल रिकवर करने में सराहनीय कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में प्रशिक्षु डीएसपी प्रतिभा लहरे, थाना प्रभारी खैरागढ़ राजेश देवदास, थाना प्रभारी छुईखदान जितेन्द्र बंजारे, रक्षित निरीक्षक के राजू सहित गुम मोबाइल के धारक आमजन एव मीडिया बंधु, पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभी स्टाफ व सायबर सेल की टीम उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button