दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल ने अशासकीय विद्यालयों के प्राचार्यों की ली बैठक, कहा- छात्रों को कक्षा एवं परीक्षा से वंचित नहीं किया जाये

दुर्ग। जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल द्वारा अशासकीय विद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक ली गई। बैठक में श्री जायसवाल ने किसी भी स्थिति में छात्रों को आनलाईन/आफलाइन कक्षा एवं परीक्षा से वंचित नहीं किये जाने के निर्देश दिये। विद्यालय में फीस जमा न करने की स्थिति में पालकों से पृथक समन्वय स्थापित कर समस्या का निराकरण करने को कहा।

साथ ही निर्देश दिया की सत्र के मध्य में अधिकारी व कर्मचारी का स्थानान्तरण होने पर उनके पाल्यों को प्राथमिकता के आधार पर शाला में प्रवेश दिया जाये। उन्होंने कहा कि किसी विद्यालय में हैबिटेशन में सुधार की आवश्यकता हो तो उसकी जानकारी कार्यालय को उपलब्ध कराये।

बैठक में प्राचार्यों ने अपनी समस्याओं से शिक्षा अधिकारी को अवगत कराया, जिस पर शिक्षा अधिकारी ने समस्याओं के निराकरण का अश्वासन दिया। बैठक में अमित घोष सहायक सांख्यकीय अधिकारी सहित जिले प्राचार्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button