छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP अक्षय कुमार ने मोटर सायकल चोरी का किया खुलासा, 3 अर्न्तराज्यीय आरोपी से 35 मोटर सायकल जप्त

अर्न्तराज्यीय बाईक चोर कोण्डागांव पुलिस के शिकंजे में…करीबन 20 लाख रूपये के 35 मोटरसायकल आरोपियों के कब्जे से बरामद…सप्ताहिक बाजार एवं सुने मकानो को बनाते थे निशाना…

कोंडागांव। पुलिस अधीक्षक पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार द्वारा जिला कोण्डागांव अन्तर्गत होने वाले चोरी को रोकने एवं पूर्व में हुए चोरी के आरोपियों को पकड़ने हेतु निर्देषित किया गया था जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव रूपेश कुमार डाण्डे के मार्गदर्शन में सायबर सेल एवं थाना विश्रामपुरी की संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही की गई।

जिला कोण्डागांव में हुए चोरी के आरोपियों को पकड़ने हेतु लगातार कोण्डागांव पुलिस द्वारा प्रयास किया जा रहा था, मुखबीर द्वारा सूचना मिला की मोटर सायकल चोर गिरोह के सदस्य छत्तीगढ़ से मोटर सायकल चोरी करके उड़ीसा में बेच रहे है सूचना के आधार पर. तुलसी राम साहू पिता लक्ष्मीनाथ साहू उम्र 55 वर्ष जाति तेली साकिन कुंदई नवापारा थाना कुंदई जिला नवरंगपुर उड़ीसा एवं सुखनाथ मरकाम पिता जयराम मरकाम उम्र 32 वर्ष साकिन कुंदई नवापारा थाना कुंदई जिला नवरंगपुर उड़ीसा को एसडीओपी केशकाल भुपतसिंह धनेश्री के नेतृत्व में थाना विश्रामपुरी एवं सायबर सेल कोण्डागांव की टीम द्वारा उड़ीसा के कुदंई में 03 दिनों तक कैम्प कर कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर पकड़ा गया।

पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि उड़ीसा सीमा से लगे क्षेत्रों के साप्ताहिक बाजार एवं सुने मकानों से डूप्लीकेट चाबी के माध्यम से मोटरसायकल को चालू कर चोरी करना स्वीकार किये तथा चोरी की मोटर सायकलों को उड़ीसा में बेचना बताये। आरोपियों के निषानदेही पर उड़ीसा के कुंदई, रायघर, उमरकोट क्षेत्र से कुल 35 नग चोरी के मोटर बरामद किया गया, बरामद मोटरसायकल की अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख रूपये है।

पूर्व में प्रार्थी श्यामलाल सेठिया निवासी बड़ागांव थाना विश्रामपुरी रिपोर्ट दर्ज कराया कि विश्रामपुरी के वार्षिक मेला में उसका हिरो डीलक्स मोटरसाइकिल को किसी व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है रिपोर्ट पर थाना विश्रामपुरी में अपराध क्रमांक 30/2023 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था तथा चैतराम नेताम पिता मानसिंह नेताम निवासी उड़ीदगांव पटेल पारा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था।

उसके घर से उसकी मोटर सायकल किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई है कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 06/2024 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध कर आरोपी की पतासाजी की जा रही थी। आरोपियों के कब्जे से दोनो प्रार्थियो के चोरी हुए मोटरसाइकल बरामद होने के साथ साथ अन्य जगहों से चोरी हुए 35 नग सायकल को बरामद किया गया एवं थाना विश्रामपुरी के इस्तागासा क्रमांक 01 /24 धारा 41(1)(4)/379 भादवि में किया गया जप्त वाहन स्वामी की पता साजी हेतु सर्व दीगर थाना को सूचना भेजी गई है।

उक्त कार्यवाही में साइबर सेल कोंडागांव प्रभारी शशिभूषण पटेल प्रधान आरक्षक अजय बघेल, लूमन सिंह भंडारी, आरक्षक संतोष कोडोपी, अजय देवांगन बिरझू शोरी बिज्जू यादव थाना प्रभारी संजय वट्टी, सउनि सुमंत भगत, उमेंद्र ध्रुव प्रधान आरक्षक नरेश नेताम, गोपीचंद पोसार्य, आरक्षक जागेश मंडावी, सत्तू मरकाम, मिनेश नाग, रवि शांडिल्य, अजय प्रधान महिला आरक्षक बस्तर फाइटर जया पांडे की सराहनीय भूमिका रही।

आरोपियों का विवरण:-
01. तातुराम यादव पिता स्व. नवलू राम यादव उम्र 30 वर्ष जाति राउत साकिन संभलपुर थाना कुंदई जिला नवरंग पुर उड़ीसा।
02. तुलसी राम साहू पिता लक्ष्मीनाथ साहू उम्र 55 वर्ष जाति तेली साकीन कुंदई नवापारा थाना कुंदई जिला नवरंग पुर उड़ीसा।
03. सुखनाथ मरकाम पिता जयराम मरकाम उम्र 32 वर्ष साकिन कुंदई नवापारा थाना कुंदई जिला नवरंग पुर उड़ीसा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button