छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP रवि कुर्रे ने अनुकंपा नियुक्ति के अंतर्गत जयश्री कुशवाहा को सौंपी नियुक्ति पत्र

कोरिया। स्वर्गीय आरक्षक संतोष कुशवाहा के निधन के पश्चात उनकी धर्मपत्नी जयश्री कुशवाहा द्वारा अनुकंपा नियुक्ति के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक कोरिया के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया गया था।

पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे द्वारा इस प्रकरण में संवेदनशीलता एवं सहानुभूति के साथ त्वरित कार्यवाही करते हुए, समस्त प्रक्रियाओं को नियमानुसार पूर्ण कराया गया। फलस्वरूप दिनांक 16 मई 2025 को जयश्री कुशवाहा को आरक्षक (जी.डी.) के पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई।

यह नियुक्ति न केवल शोकसंतप्त परिवार को आर्थिक और मानसिक संबल प्रदान करेगी, अपितु दिवंगत अधिकारी के सेवा-समर्पण के प्रति विभाग की कृतज्ञता का प्रतीक भी है।

पुलिस अधीक्षक महोदय ने नव नियुक्त आरक्षक को कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं सेवा भावना के साथ कार्य करने हेतु शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button