खास खबरदुर्ग-भिलाईफीचर्ड

SP जितेंद्र शुक्ला ने प्रधान आरक्षक को किया निलंबित, सट्टा के पैनलिस्टों को जेल न भेजने के एवज में पैसे की मांग की थी

दुर्ग। ऑनलाइन सट्टा के पैनलिस्टों को जेल न भेजने के एवज में उनसे रुपये की मांग करने वाले पद्मनाभपुर थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक 166 हरीश चंद्र चौधरी को एसपी  जितेंद्र शुक्ला ने निलंबित कर दिया है।

तारीख को दुर्ग पुलिस ने फुंडहर रायपुर के आदित्य फार्म हाउस में दबिश देकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। आरोपितों में कालीबाड़ी मंदिर के पास पद्मनाभपुर निवासी आरोपित चिरंजीवी भाठी (29), आदर्श नगर दुर्ग निवासी आरोपित मृत्युंजय चंद्राकर (33) और अवंती विहार तेलीबांधा रायपुर निवासी मनीष लेगवानी (32) शामिल थे।

तीनों आरोपी क्रिकेट लाइव गुरु नाम के एप से आनलाइन सट्टा का संचालन कर रहे थे। तीनों आरोपी इंस्टाग्राम के माध्यम से इस एप की आइडी बेच रहे थे। पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी और संशोधित जुआ एक्ट की धाराओं के तहत प्राथमिकी की थी।

मामले की विवेचना की जिम्मेदारी पद्मनाभपुर थाने के प्रधान आरक्षक 166 हरीश चंद्र चौधरी को सौंपी गई थी। प्रधान आरक्षक ने तीनों आरोपितों को जेल न भेजने के एवज में पैसे की डिमांड की थी। जिसकी जानकारी दुर्ग पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला को मिली, जिसपर एसपी ने प्रधान आरक्षक को तत्काल निलंबित कर दिया। वही जांच की जिम्मा डीएसपी लाइन सीपी तिवारी को सौंपी गई है। देखे आदेश…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button