दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स, रेलवे सुरक्षा बल की महिला आरक्षक ने ढूंढकर किया सुपुर्द

दुर्ग। दिनांक 13.06.2023 को गाड़ी संख्या 12102 ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस में शालीमार से रायपुर तक यात्रा कर रहे महिला द्वारा टीटीई के माध्यम से मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष रायपुर की सूचना पर, उनका एक लेडीज पर्स ट्रेन में छूट गया है।

जिसकी सूचना पर रेसुब पोस्ट दुर्ग की महिला आरक्षक रितु कुशवाहा द्वारा बताए गए कोच में उक्त बैग की खोजबीन कर प्राप्त किया। सूचना पर दिनांक 13.06. 2023 को महिला यात्री के भतीजे रेसुब पोस्ट दुर्ग में उपस्थित हुए।

जिन्हें पहचान कर उनका गाड़ी में छुटा हुआ लेडीज पर्स जिसमें विवो कंपनी का मोबाइल ₹21,000 ,नगद ₹11,900 एवं अन्य कॉस्मेटिक एवं चश्मा ₹10,000 कुल कीमत 41,900/- रू को सही सलामत सुपूर्द किया गया। जिसके लिए महिला यात्री एवं उनके भतीजे के द्वारा रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट दुर्ग का आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button