खास खबरदुर्ग-भिलाईफीचर्ड

SP जितेन्द्र शुक्ला ने आरक्षक को किया लाईन अटैच, SST टीम में लगी थी डयूटी बिना बताएं था गैरहाजिर

दुर्ग। एसपी जितेंद्र शुक्ला ने छावनी थाने में पदस्थ सिपाही दीपक कुमार माने को सस्पेंड कर दिया है। उस पर चुनाव ड्यूटी में लापरवाही बरतने का आरोप है। आचार संहिता के दौरान एसएसटी टीम में ड्यूटी लगाई गई थी। छावनी थाना प्रभारी ने उसे 15 दिन पहले थाने की ड्यूटी से रिलीव कर दिया था।

दीपक छावनी थाने से रिलीव होने के बाद ड्यूटी ज्वाइन करने पहुंचा। कई दिन तक उसने फ्लाइंग की ड्यूटी की, लेकिन पिछले दो तीन दिनों से वो ड्यूटी ही नहीं जा रहा था। जब उसके इंचार्ज ने पूछा कि वो ड्यूटी क्यों नहीं आ रहा है, तो उसने कहा कि मन नहीं कर रहा है।

जब मामला एसपी दुर्ग जितेंद्रु शुक्ला के पास पहुंचा, तो उन्होंने इसे बड़ी लापरवाही बताया। एसपी ने दीपक माने को सस्पेंड करते हुए लाइन अटैच कर दिया है। एसपी की इस सख्त कार्रवाई से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने सभी अधिकारियों, थाना प्रभारियों और पुलिस कर्मियों को चुनावी ड्यूटी में किसी भी तरह की कोताही न बरतने का निर्देश दिया है। इसको लेकर नाइट गश्त, सुरक्षा ड्यूटी सहित थाने की ड्यूटी को भी बड़ी ही सख्ती के साथ किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button