खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

SP जितेन्द्र शुक्ला ने प्रशासन की टीम व सुरक्षा बलों के साथ शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर किया पैदल फ्लैग मार्च

कोरबा। आसन्न विधानसभा चुनाव जिले में भय मुक्त वातावरण में निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने प्रशासन व पुलिस की तैयारियां पूर्ण है। प्रदेश में आचार संहिता लागू होते ही प्रशासन व पुलिस की टीमें आचार संहिता का पालन कराने की दिशा में सार्वजनिक स्थानों एवं शासकीय कार्यालय, भवनों में राजनैतिक दलों के पूर्व से लगे बैनर, पोस्टर, स्लोगन इत्यादि हटाने की कार्यवाही अमल में लाई गई।

जिला निर्वाचन अधिकारी, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक कोरबा के मार्गदर्शन पर निष्पक्ष निर्वाचन कराने हेतु स्थैतिक निगरानी दल, उडनदस्ता के साथ प्रशासन व पुलिस अधिकारीगण लगातार राजनैतिक दलों के प्रचार प्रसार, प्रचार-सामाग्रियों एवं मादक पदार्थों के परिवहन पर निगाह रखी जा रही है ।

इसी क्रम में दिनांक 29.10.2023 के शाम जिलेवासियों को सुरक्षा का बोध कराने प्रशासन व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना कोतवाली से लेकर शहर के मुख्य चौक चौराहे से होते हुए कोसाबाड़ी तक फ्लैग मार्च निकला गया। जिसमें जिला प्रशासन और पुलिस के तरफ से कुल 500 से अधिक अधिकारी कर्मचारी हिस्सा लिए। कोरबा शहर में पुलिस अधीक्षक कोरबा जितेंद्र शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रॉबिंसन गुड़िया, हेडक्वार्टर डीएसपी प्रतिभा मरकाम, जिला प्रशासन की ओर से एडीएम प्रदीप साहू, नगर कोतवाल रूपक शर्मा, और जिले के सभी अधिकारी कर्मचारी के साथ प्रशासन की टीम व सुरक्षा बलों ने शहर के विभिन्न चौक-चौराहों में पैदल फ्लैग मार्च किया गया।

फ्लैग मार्च दौरान प्रशासन व पुलिस अधिकारियों द्वारा आमजन को लोकतंत्र के महापर्व में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की गई । आमजन चुनाव प्रभावित करने संबंधी किसी प्रकार की सूचना पुलिस के हेल्पलाइन नंबर डायल 112 एवं कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9479193399 पर किसी भी समय दे सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button