दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

SP डॉ.अभिषेक पल्लव ने जनरल परेड की ली सलामी: उत्तम वेशभूषा धारण करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को किया पुरस्कृत

 

दुर्ग। दिनांक. 04.11.2022 को रक्षित केंद्र दुर्ग में पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉ अभिषेक पल्लव.भापुसे. द्वारा जनरल परेड की सलामी ली गई उसके पश्चात परेड सम्मिलित अधिकारी/कर्मचारी के वेशभूषा का निरीक्षण किया गया एवं उत्तम वेशभूषा धारण करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया।

पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा सभी अधिकारी कर्मचारी से कहा गया सभी निर्धारित वेशभूषा धारण करें एवं वर्दी पहनने से आत्म सम्मान में वृद्धि होती है जनता में अच्छी वेशभूषा धारण करने से पुलिस की छवि अच्छी बनती है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा जवानो के समस्या व गुज़ारिश को सुन कर उनका निराकरण किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा वाहनों का निरीक्षण किया गया जिस में कानून व्यवस्था स्थापित करने में उपयोगी भारी वाहनों की रख रखाव का जायजा लिया गया

इस दौरान जिले में पदस्थ अनंत कुमार साहू अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जिला दुर्ग, निखिल अशोक रखेचा भापुसे नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर, प्रभात कुमार भापुसे नगर पुलिस अधीक्षक छावनी, सतीश ठाकुर, रापुसे. उप पुलिस अधीक्षक. ( यातायात) जिला- दुर्ग रमेश चंद्रा, रक्षित निरीक्षक, जिला- दुर्ग एवं समस्त अधिकारी /कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button