दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

SP डॉ. अभिषेक पल्लव ने पुलिस सहायता केंद्र का किया उद्घाटन

दुर्ग। पुलिस अधीक्षक ज़िला दुर्ग डॉ अभिषेक पल्लव के द्वारा आम जनता एवं कॉलेज के छात्रों के सुरक्षा, सहायता तथा शांति व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से एवं आपराधिक प्रवृत्ति के लोग जो कॉलेज के आस पास में आकर शांति भंग करने का प्रयास करते है तथा वर्तमान में इस कॉलेज में जटिल ऑपरेशन तथा अन्य स्वास्थ्य से संबंधित उपचार सुचारू रूप से की जाती है।

जिसके सुरक्षा तथा सहायता के लिए पुलिस सहायता केंद्र की स्थापना की गई जिससे मरीज़, उनके परिजन, छात्र, कॉलेज में कार्यरत स्टाफ़ तथा मेडिकल से जुड़ी लीगल केसिस में त्वरित कार्यवाही में सहायता मिलेगी।

उद्घाटन के इस अवसर पर महाविद्यालय के डीन डॉ पी के पात्रा, अस्पताल अधीक्षक डॉ अतुल मनोहर राव, उप अधीक्षक डॉ कुलदीप सांगा एवं सीएसपी दुर्ग वैभव बैंकर, थाना प्रभारी पुलगांव निरीक्षक प्रदीप सोरी, चौकी जेवरा सिरसा प्रभारी उप निरीक्षक देवादास भारती, सभी कॉलेज के विभाग के अध्यक्ष तथा चिकित्सा शिक्षक एवं स्टाफ़ उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button