दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

SP डॉ.अभिषेक पल्लव ने संवेदनशील क्षेत्रों में किया साइकिल से सघन पेट्रोलिंग, 18 सीसीटीवी कैमरों का किया शुभारंभ

भिलाई। बुधवार को दुर्ग पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव द्वारा सुपेला थाना क्षेत्र के संवेदनशील क्षेत्रों में साइकिल से सघन पेट्रोलिंग की गई। पेट्रोलिंग के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनंत साहू, नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग वैभव बैंकर, उप पुलिस अधीक्षक यातायात सतीश ठाकुर, सुपेला क्षेत्र के थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश शर्मा और अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

सायकल पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक क्षेत्र के व्यापारी व आम लोगों से प्रत्यक्ष भेंट मुलाक़ात कर उनकी समस्याओं को सुना, साथ ही इस्लाम नगर में रूबरू कार्यक्रम के तहत जन सहयोग से लगाए गए 18 सीसीटीवी कैमरों का शुभारम्भ भी किया। एसपी को अपने बीच पाकर आम जन बहुत ही प्रफुल्लित हुए और जगह जगह एसपी को फुल मालाओं से स्वागत किया, वही युवाओं ने एसपी के साथ सेल्फी ली।

Related Articles

Back to top button