छत्तीसगढ़फीचर्ड

सेक्स रैकेट में लिप्त 03 महिला और एक पुरुष पर हुई कार्यवाही, बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

पूछताछ पर महिला पुलिस से हुज्जत बाजी करने लगी जिन्हें महिला थाना लाया गया। उक्त महिलाओं की देह व्यापार में संलिप्तता है। उक्त महिलाओं के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर न्यायालय प्रस्तुत किया गया…

 

बिलासपुर। दिनांक 10/05/25 के प्रातः 9:00 बजे से वरिष्ट पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश पर रक्षा टीम के द्वारा कोन्हेर गार्डन, पोस्ट ऑफिस के आस पास के जगहों पर पेट्रोलिंग किया गया इस दौरान तीन संदिग्ध महिला (1) प्रिया वाधवानी पति दिनेश वधवानी उम्र 30 साल पता रामायण चौक चिंगराज पारा (2) अमरीका सतनामी पति भागवत सतनामी उम्र 45 साल पता बन्नाक चौक सिरगिट्टी (3) बिसाहीन धृतलहरे पति सरोद धृतलहरे उम्र 45 साल पता देहन पारा सकरी बिलासपुर और एक पुरुष (1) प्रकाश मानिकपुरी पिता राजू मानिकपुरी उम्र 30 साल पता मिनी बस्ती जरहाभाठा की मिली।

पूछताछ पर महिला पुलिस से हुज्जत बाजी करने लगी जिन्हें महिला थाना लाया गया। उक्त महिलाओं की देह व्यापार में संलिप्तता है। उक्त महिलाओं के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर न्यायालय प्रस्तुत किया गया।

बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार: प्रार्थीया ने दिनांक 08.05.2025 को थाना सरकंडा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसका जान पहचान रथराम कैवर्त के साथ था जो जनवरी 2025 में पत्नि बनाकर रखने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाकर दैहिक शोषण कर बालात्कार किया है, जिसे शादी करने के लिए कहने पर शादी करने से इन्कार कर भाग गया है।

प्रार्थिया के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया, घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक को अवगत कराने पर तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने निर्देश दिये।

जिसके परिपालन में अति.पुलिस अधीक्षक बिलासपुर राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपी रथराम कैवर्त को रिपोर्ट के महज 24 घंटों के भीतर दिनांक 09.05.2025 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

नाम आरोपी: रथराम कैवर्त पिता स्व. गुरूदयाल कैवर्त उम्र 33 वर्ष निवासी दफाई रोड र्वाउ क्र 12, हल्दीबाडी चिरमिरी जिला एम.सी.बी (छ.ग.)।

थाना -सरकंडा, जिला-बिलासपुर (छ.ग.)

अप0 क्र.- 684/2025, धारा – 69 बीएनएस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button