छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP डॉ. लाल उमेद सिंह के द्वारा नवनिर्मित पुलिस चेक पोस्ट भवन का किया गया लोकार्पण

सुरक्षा के दृष्टिकोण से शहर के मुख्य 05 मार्ग, लालपुर रोड, समनापुर रोड, बिलासपुर रोड, रायपुर रोड, लोहारा रोड पर पुलिस चेक पोस्ट का कराया गया है निर्माण सी.सी.टी.वी. कैमरा से होगा लेस…

कबीरधाम। जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के द्वारा दिनांक-29.03.2023 को नवरात्रि के शुभ अवसर पर कवर्धा शहर के मुख्य पांच मार्ग समनापुर रोड, लालपुर रोड, बिलासपुर रोड, रायपुर रोड, लोहारा रोड में नवनिर्मित पुलिस चेक पोस्ट भवन का पूजा अर्चना कर रिबन काटकर लोकार्पण किया गया।

उक्त पुलिस चेक पोस्ट के निर्माण के विषय में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के द्वारा जानकारी दिया गया कि शहर में प्रवेश करने के लिए इस्तेमाल किये जाने वाले प्रमुख 05 मार्गों पर पुलिस चेक पोस्ट का निर्माण कराया गया है।

ताकि समय-समय पर पुलिस के अधिकारी जवानों को निर्देश करने पर एक निश्चित स्थान पर स्वयं बरसात, धूप, ठंड, आदि से सुरक्षित रह कर अलग-अलग शिफ्ट के माध्यम से लगातार बाहर से आने जाने वाले संदिग्ध व्यक्ति वाहन आदि की लगातार चेकिंग करेंगे, तथा सी.सी.टी.वी. कैमरे भी लगाए जाएंगे जिससे असामाजिक प्रवृत्ति के व्यक्ति एवं विभिन्न प्रकार के मादक पदार्थ शराब गांजा आदि का अवैध परिवहन पर अंकुश लगाया जा सकेगा

साथ ही राहगीरों को गर्मी से निजात दिलाने हेतु सभी पुलिस चेक पोस्ट पर पियाऊ घर का भी निर्माण कराया जा रहा है, जिसमें बाहर से आने जाने वाले राहगीरों को मटके का शुद्ध पानी उपलब्ध होगा कहा गया।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला जगदीश उइके, उप. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कौशल किशोर वासनिक, रक्षित निरीक्षक महेश्वर सिंह, थाना कोतवाली प्रभारी एम.बी. पटेल एवं पुलिस के अधिकारी कर्मचारी व शहर के सम्मानीय नागरिक गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button