खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

फीस जमा करने के बदले में छात्रा को रात बिताने व शारिरीक संबंध बनाने के लिए प्रताड़ित और छेड़छाड़ करने वाले प्रोफेसर के खिलाफ अपराध दर्ज

प्रार्थी के मना करने पर डॉ योगेन्द्र चौबे उसे लगातार परेशान कर अश्लील इसारे, गंदी नियत से छूना, बात बात पर डाटते हुए अपने ऑफिस और घर आकर मिलने का दबाव बनाते रहा। इन सब हरकतों से प्रार्थी बहुत ही परेशान हो गई और तनाव के रहने लगी…

 

खैरागढ़। खैरागढ़ पुलिस ने इंदिरा कला विश्व विद्यालय के प्रोफेसर पर छेड़छाड़ करने और फीस जमा करने के बदले में रात बिताने व शारिरीक संबंध बनाने के लिए छात्रा को प्रताड़ित करने के मामले में अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। प्रार्थी ने खैरागढ़ थाना में लिखित शिकायत दी कि वह थीयेटर विभाग इंदिरा कला विश्व विद्यायल में दाखिला ली थी एक वर्ष पढ़ाई करने के बाद कोरोना काल होने से लॉक डाउन हो गया जिस कारण आवेदिका अपने घर से पढाई कर रही थी और आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण आगे की पढ़ाई करने में असमर्थ हो गई थी।

मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी जब अपने विभाग के प्रमुख डॉ योगेन्द्र चौबे के पास फीस के संबंध में व अपना फार्म लेकर बातचीत करने गई थी, तब डॉ योगेन्द्र चौबे ने आवेदिका से कहा की अपना परीक्षा फार्म टेबल पर रखो और जाओ शाम को घर आओ फिर इस विषय में बात होगी और कहा की तुम्हे मेरे साथ रात बितानी होगी व यह भी कहा की मुझसे शारिरीक संबंध बनाने पर तुम्हारा फीस व दोबारा एडमिशन मेरे द्वारा किया जायेगा।

प्रार्थी के मना करने पर डॉ योगेन्द्र चौबे उसे लगातार परेशान कर अश्लील इसारे, गंदी नियत से छूना, बात बात पर डाटते हुए अपने ऑफिस और घर आकर मिलने का दबाव बनाते रहा। इन सब हरकतों से प्रार्थी बहुत ही परेशान हो गई और तनाव के रहने लगी।

प्रार्थी अपने तनाव का ईलाज कराने जब दिल्ली गई हुई थी, तब डॉ योगेन्द्र चौबे उसे फोन कर होटल बुलाया और दोबारा शारीरिक संबंध बनाने का प्रस्ताव रखते हुए प्रार्थी का हाथ बाह को पकड़ कर खींचने लगा लेकिन प्रार्थी अपना बचाव कर वहा से चली गई।

प्रार्थी की शिकायत को पुलिस अधीक्षक ने गम्भीरता से लेते हुए तुरंत अपराध दर्ज करने के निर्देश दिए। जिस पर आरोपी डॉ० योगेन्द्र चौबे के खिलाफ धारा 354, 354क, 354घ, 506, 509 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

वहीं यह भी बात सामने आई है कि प्रार्थीया द्वारा राष्ट्रीय महिला आयोग को भी ऑनलाईन शिकायत की गई है साथ ही विश्व विद्यालय के महिला सेल में भी मौखिक शिकायत पूर्व में की गई थी।

अप० क्र० 93/2025, धारा-354, 354क, 354घ, 506,509 भादवि

नाम आरोपी: डॉ. योगेन्द्र चौबे पिता स्व० कालीदीन चौबे उम्र 50 साल निवासी बेलादुला थाना चक्रधर नगर जिला रायगढ हा० मु० इंदिरा कला विश्व विद्यालय खैरागढ़ टीचर्स कॉलोनी थाना खैरागढ़ जिला केसीजी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button