छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP त्रिलोक बंसल ने क्राईम मीटिग लेकर अपराध नियत्रंण एवं लंबित मामलो की गहनता से की समीक्षा, लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण कराने दिए निर्देश

आदतन अपराधियों के विरूद्व सतत् निगरानी रखने गुण्डा बदमाश फाईल में खोलने दिया गया निर्देश…समाज में परिशांति कायम करने के लिये धारा 107,116(3) जा.फौ के तहत अधिक से अधिक प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर बाउण्ड ओवर करवाये जाने के दिया निर्देश…

खैरागढ़। दिनांक 28.03.2024 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई में पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल द्वारा अति0पुलिस अधीक्षक नेहा पाण्डेय व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खैरागढ़, गंडई श्री लालचंद मोहले की उपस्थिति में जिले के थाना/चौकी प्रभारियों की मींटिग लेकर लोकसभा चुनाव के संबंध में कानून व्यवस्था की गहनता से समीक्षा की बैठक ली गई।

बैठक में सभी थाना-चौकी प्रभारियों को लंबित अपराध के प्रतिशत में कमी लाकर अपराध नियंत्रण करने के लिए बेहतर पुलिसिंग करने के निर्देश दिए गए। अपराध रोकने एवं असामाजिक गतिविधियों पर नियत्रंण हेतु सख्त दिषा निर्देश दिया गया। अधिक से अधिक प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने एवं समंस/वारंटो की तमीली पर विशेष बल दिया गया।

थानो में लंबित अपराध, मर्ग, एवं शिकायतों के शीघ्र निराकरण हेतु हिदायत दिया गया। अपराधों के रोकथाम हेतु अधिक से अधिक माईनर एक्ट की कार्यवाही कर जुऑ, अवैध शराब बिक्री नशाखोरी पर नियंत्रण करने थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया। लोकसभा चुनाव के परिणामो को दृष्टिगत रखते हुए थाना क्षेत्र के विभिन्न मार्गो एवं अन्तर्राज्यीय सीमा में अवैध शराब, गांजा, आदि नशीले पदार्थ व असामजिक तत्वो के आवागमन पर नियंत्रण के लिए मोबाईल चेक पोस्ट स्थापित कर गहनता से जांच कर अवैधानिक पदार्थ पाये जाने पर विधि के अनुसार कार्यवाही करने निर्देशित किया गया।

एमव्ही एक्ट की कार्यवाही में गति लाने हिदायत दिया गया। सोशल मीडिया के माध्यम से समाज के वातावरण को दूषित करने वाले तथा अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियों के सोशल मीडिया पर सत्त निगाह रखने हिदायत दिया गया। किसी भी प्रकार के सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार के अफवाह फैलाने वाले या समाज के शांति के मार्ग में बाधा बनने वाले गतिविधि पाये जाने पर तत्काल विधि के अनुसार सख्त कार्यवाही करने निर्देशित किया गया।

समाज में परिशान्ति कायम करने के लिये धारा 107,116(3) जा.फौ के तहत अधिक से अधिक प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर बाउण्ड ओवर करवाये जाने के दिया निर्देश एवं आदतन अपराधियों के विरूद्व सतत् निगरानी रखने गुण्डा बदमाश फाईल में खोलने दिया गया निर्देश साथ ही वीआईपी सुरक्षा के संबंध में कड़ाई से पालन करने हेतु हिदायत दिया गया उक्त मीटिंग में खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई के समस्त थाना चौकी प्रभारी खैरागढ़ ठेलकाडीह, छुईखदान,गण्डई, गातापार, मोहगांव, साल्हेवारा, बकरकटृटा, जालबॉधा उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button