छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP त्रिलोक बंसल ने ग्रामीणों का जाना हाल, नक्सल प्रभावित ग्राम बागरझाोला में पुलिस सुरक्षा कैंप की हुई स्थापना

खैरागढ़। पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज, राजनांदगांव दीपक झा के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के नेतृत्व में सघन नक्सल प्रभावित ग्राम बगारझोला में आज दिनांक 18.10.2024 को पुलिस सुरक्षा कैंप की स्थापना ग्राम एवं आस-पास के गणमान्य नागरिक, ग्रामीणों एवं सुरक्षाबलो के जवानो की उपस्थिति में की गई। इस अवसर पर सेनानी 40वीं वाहिनी आईटीबीपी अनंत नारायण दत्ता, अति0 पुलिस अधीक्षक केसीजी नेहा पाण्डेय, सेकण्ड इन कमाण्ड आईटीबीपी विनोद कुमार, डीसी ऑप्स आईटीबीपी शैलेष कुमार, सहायक सेनानी, संतोष सिंह, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय प्रदीप येरेवार, रक्षित निरीक्षक के देव राजू एवं पुलिस अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

ग्राम बागरझोला में पुलिस बल द्वारा ग्रामीणों का हाल जाना एवं उनसे समस्याओं के विषय में जानकारी ली गई। ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया कि पुलिस उनकी सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहेगी, निर्भीक होकर अपनी समस्याओं से पुलिस को अवगत करा सकेगें।

उल्लेखनीय है कि ग्राम बागरझाोला जिला केसीजी. छत्तीसगढ़ जिला जिला बालाघाट मध्यप्रदेश के सीमावर्ती ग्राम है जहां नक्सलियों का आवागमन बना रहता है, इस क्षेत्र का उपयोग नक्सली एक राज्य से दूसरे राज्य में क्रासिंग प्वाईंट के रूप में करते है। पुलिस के लिए यह स्थान सामरिक दृष्टिकोण से अति महत्चपूर्ण है।

बागरझोला में पुलिस कैंप के स्थापना से नक्सलियों के गतिविधियों पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने में मद्द मिलेगी। पुलिस कैंप बागरझोला को सफल अंतर्राज्यीय नक्सल विरोधी अभियान चलाये जाने हेतु लांच पैड के रूप में ईस्तेमाल किया जा सकेगा। बागरझोला से बालाघाट म0प्र0 जिला के लगते सीमा क्षेत्र में नक्सली अपने गतिविधियों में वृध्दि कर वारदातों को अंजाम दे रहे थे।

सुरक्षा कैंप स्थापना से सीमावर्ती जिला बालाघाट म0प्र0 में नक्सली गतिविधि पर प्रभावी नियंत्रण प्राप्त होगा। विकास कार्य निर्बाध रूप से पूर्ण किये जाने में सहायता मिलेगी। क्षेत्र की जनता एवं पुलिस के बीच आपसी समझ एवं विश्वास में वृध्दि होगी। क्षेत्र में सुरक्षा एवं शांति का वातावरण निर्मित होने से विकास कार्य में तेजी आएगी। कैंप स्थापित किये जाने के कारण नक्सली अपने प्रभाव क्षेत्र के विस्तार नहीं कर सकेंगे।

शासन के जन हितैषी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचेगा। साथ ही दिनांक 17.10.2024 को कैम्प घोठा से बी कंपनी छसबल का रि-डिप्लायमेंट कर कैम्प बुढ़ानभाठ में स्थापित किया गया है। कैम्प घोठा के रिक्त अधोसंरचना का उपयोग स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जावेगा। जिससे घोठा क्षेत्र के आसपास ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य का लाभ मिलेगा।

पुलिस कैंप बगारझाोला की स्थापना प्रक्रिया सुरक्षित रूप से पूर्ण कराने में मध्यप्रदेश पुलिस एवं जिला राजनांदगांव, कबीरधाम के डीआरजी तथा जिला केसीजी डीआरजी टीम एवं 40 वीं वाहिनी आईटीबीपी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उक्त बल द्वारा कैंप स्थापना के दौरान समुचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई। पुलिस अधीक्षक l त्रिलोक बंसल द्वारा कैंप स्थापना में सहयोग करने वाले सुरक्षाबलों एवं ग्रामीणों का अभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button