घर-परिवारफीचर्ड

राशिफल 11 मई: सिंह राशि वालों स्वयं के स्वास्थ्य पर और जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य दोनों पर ध्यान दें, प्रेम और संतान अच्छा है

आज 11 मई 2026, दिन सोमवार, ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि दोपहर 03 बजकर 24 मिनट तक रहेगी। वहीं उसके बाद दशमी तिथि शुरू हो जाएगी। साथ ही आज भद्रा, पञ्चक, आडल योग, विडाल योग है। इसके साथ ही आज चंद्रमा कुंभ राशि में संचरण करेंगे। साथ ही आज शतभिषा नक्षत्र रहेगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल…

 

 

 

मेष राशि- मेष राशि के जातकों के लिए आज आय को लेकर मन थोड़ा परेशान रह सकता है। किसी न किसी कारणवश मन में दुविधा, डर या चिंता बनी रहेगी, विशेषकर संतान और प्रेम संबंधों को लेकर। स्वास्थ्य भी आज थोड़ा मध्यम रहने के संकेत हैं। व्यापारिक दृष्टिकोण से स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन परिणाम आपकी अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं होंगे—हालांकि, वे आपकी सोच से बेहतर भी हो सकते हैं। आज के दिन काली वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा।

वृषभ राशि- वृषभ राशि की बात करें तो आज व्यवसाय में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रह सकती है। आपको इन दिनों कानूनी मामलों या कोर्ट-कचहरी से थोड़ा बचकर रहने की सलाह दी जाती है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम बनी हुई है। व्यापार सामान्य है, पर यह आपकी उम्मीदों के मुताबिक नहीं चलेगा। शनिदेव को प्रणाम करना आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा।

मिथुन राशि- मिथुन राशि के लिए आज का दिन थोड़ा सावधानी बरतने वाला है। मान-सम्मान को ठेस पहुँचने की संभावना है और यात्रा कष्टकारी हो सकती है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम रहेगी, जबकि आपका व्यापार अच्छा रहने वाला है। आज के दिन माँ काली की आराधना या उन्हें प्रणाम करना आपके लिए शुभ रहेगा।

कर्क राशि- चोट-चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं, परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम और संतान भी मध्यम है, व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- स्वयं के स्वास्थ्य पर और जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य दोनों पर ध्यान दें। प्रेम और संतान अच्छा है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। नौकरी-चाकरी में थोड़ा रिस्क है। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

कन्या राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा लेकिन डिस्टरबेंस बनी रहेगी। स्वास्थ्य भी प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान और व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

तुला राशि- मन परेशान, घबराहट, बेचैनी इत्यादि बनी रहेगी। प्रेम में बड़ी तू-तू मैं-मैं हो सकती है। बच्चों की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा या बच्चों की किसी बात को लेकर मन परेशान रहेगा। व्यापार आपका अच्छा चलेगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि- घर में बड़े गृह कलह के संकेत हैं और भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में परेशानी होगी। स्वास्थ्य भी प्रभावित है, सीने में विकार संभव है। प्रेम और संतान मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक है। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

धनु राशि- व्यापारिक उतार-चढ़ाव बना रहेगा। नाक, कान, गला की परेशानी संभव है। प्रेम-संतान भी मध्यम है। तो एक मध्यम समय का निर्माण हो रहा है, थोड़ा बच के पार करिए। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

मकर राशि- धन हानि के संकेत हैं, इसलिए निवेश मत करिएगा और मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम, संतान, व्यापार बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि- घबराहट, बेचैनी, परेशानी बनी रहेगी। अज्ञात भय रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित है। प्रेम-संतान अच्छा है, व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।

मीन राशि- स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। नेत्र रोग, सिर दर्द, अज्ञात भय इत्यादि बना रहेगा। प्रेम-संतान को लेकर के भी भयाक्रांत रहेंगे। व्यापार आपका मध्यम रहेगा। काली वस्तु का दान करना और शिवजी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button