छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP ने आरक्षक को किया निलंबित, विभागीय जांच के दिए निर्देश

पुलिस अधीक्षक ने अमार्यादित आचरण प्रदर्शित करने पर आरक्षक को किया निलंबित…आरक्षक के विरुद्ध विभागीय जांच की कार्यवाही भी की जा रही है…

 

जांजगीर चांपा। आरक्षक शिव बघेल जो रक्षित केन्द्र जाजगीर में पदस्थ है, जिसके द्वारा पहली विवाहित पत्नी रहने के बावजूद भी अन्य महिला से दुसरी विवाह करने की शिकायत पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा को मिलने से शिकायत पत्र की जांच राजपत्रित अधिकारी से कराया गया।

जांच उपरान्त पाया गया कि आरक्षक शिव बघेल के द्वारा अमार्यादित आचरण करना पाए जाने के फलस्वरूप उसको पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा द्वारा दिनांक 20.05.2025 को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबित आरक्षक के विरुद्ध विभागीय जांच की कार्यवाही भी की जा रही है।

सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने/पिलाने का साधन उपलब्ध कराने वालो के विरूद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही: जिला पुलिस जांजगीर चांपा द्वारा अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए एवं सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने/पिलाने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 20.05.2025 को पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात उदयन बेहार के कुशल मार्गदर्शन में जिले में विशेष अभियान चलाया गया अभियान के तहत थाना जांजगीर में 12 आरोपियों के विरुद्ध थाना बलौदा 02, थाना अकलतरा 07 थाना मुलमुला 02 थाना शिवरीनारायण 09 थाना नवागढ़ 04 थाना बम्हनीडीह 01,थाना सारागांव 03, थाना बिर्रा में 05 इस प्रकार कुल 45 आरोपियों के विरूद्ध सार्वजनिक जगह पर शराब पीने /पीलाने का साधन उपब्ध कराने पायें जाने पर आरोपियों के विरूद्ध विधिवत् आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है।

उपरोक्त कार्यवाही निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर, निरी. मनीष तंबोली थाना प्रभारी बलौदा, निरी. मणिकांत पाण्डेय थाना प्रभारी अकलतर, निरी. भास्कर शर्मा थाना प्रभारी शिवरीनारायण, निरी. राजीव श्रीवास्तव थाना प्रभारी बम्हनीडीह, निरी. सावन कुमार सारथी थाना प्रभारी सारस, उपनिरी. कृष्णपाल सिंह थाना प्रभारी बिर्रा, उपनिरी. पारस पटेल थाना प्रभारी नवागढ़ का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button